फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest

प्रदेश में जंगलराज को लेकर सड़क पर उतरे सपाई

Mon, 19 Oct 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
protest
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश में अनियंत्रित अपराध को लेकर आक्रोशित सपाई सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सड़क पर उतर आए। शहर से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। सपाइयों ने प्रदेश के हालात देखते हुए राज्यपाल से अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को सपा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई शहर से जुलूस की शक्ल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को दिया। ज्ञापन में प्रदेश में जंगलराज होने, अपराधियों के बेलगाम होने, हत्या, लूट व अपहरण जैसी वारदातों की बाढ़ आने के अलावा दलित, पिछड़ों व मुस्लिमों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की रिपोर्ट में भी माना गया है कि उत्तर प्रदेेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि हुई है। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की गई है कि वे प्रदेश के हालात को संज्ञान लेकर अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करें। इस मौके पर अमेठी विस क्षेत्र अध्यक्ष शंभू यादव, गौरीगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह, मुकेश यादव, प्रदीप यादव, गुंजन सिंह व जय सिंह प्रताप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed