{"_id":"5e39b84c8ebc3ee5fe47e379","slug":"protest-amethi-news-lko506700577","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर नगर की एसओजी टीम को ग्रामीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर नगर की एसओजी टीम को ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव शुकुलपुर में अंबेडकरनगर जनपद की एसओजी टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापा मारा। एसओजी टीम जब आरोपी को पकड़ने लगी तो युवक अपहरण किए जाने की बात कहकर शोर मचाने लगा। शोर पर एकत्र ग्रामीण पहुंच गए। टीम द्वारा अपना परिचय बताने पर ग्रामीण पीछे हटे।
अंबेडकरनगर की एसओजी टीम जिले के जैतपुर निवासी इनामिया बदमाश विनय सिंह उर्फ वेणु की तलाश में मंगलवार को जिले में आई थी। उसकी लोकेशन थाना संग्रामपुर के गांव शुकुलपुर में मिलने पर टीम वहां पहुंच गई। सिविल ड्रेस में एसओजी टीम के होने के कारण आरोपी अपहरण करने का शोर मचाने लगा।
अपहरण की घटना समझकर ग्रामीण जुुट गए। इसी बीच अंबेडकरनगर से आई एसओजी टीम के दो सिपाही वर्दी में पीछे से आ गये। पुलिस का परिचय जानने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को उसकी बोलेरो से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि अंबेडकरनगर का एक इनामी बदमाश शुकुलपुर आया था। लोकेशन पर एसओजी टीम दबिश देकर आरोपी को उसके वाहन से उतारने लगी तो उसने अपहरण किये जाने का भ्रम फैलाया। ग्रामीणों के साथ कोई बात नहीं हुई है। पुलिस जानने के बाद ग्रामीणों ने सहयोग दिया। कहा कि आरोपी को लेकर एसओजी टीम चल गयी है।