फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Protecting the Constitution is the responsibility of every citizen: MP

संविधान की रक्षा हर नागरिक का दायित्व : सांसद

Thu, 29 May 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Protecting the Constitution is the responsibility of every citizen: MP
जायस कस्बे में कांग्रेस की ओर से आयोजित संविधान बचाओ अभियान की संगोष्ठी को संबोधित करते सांसद क
जायस (अमेठी)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर जिला स्तरीय संविधान बचाओ अभियान के अंतर्गत बुधवार को जायस स्थित एक रिसार्ट में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि संविधान बचाना सिर्फ एक राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि हर देशवासी का दायित्व है।
विज्ञापन



सांसद ने कहा कि आज देश में कुछ ताकतें लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर संविधान के मूल ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में संविधान की रक्षा के लिए मुहिम चला रहे हैं। हम सभी को इसमें एक सिपाही की तरह साथ खड़ा होना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और समानतावादी समाज मिल सके।
विज्ञापन



वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि संविधान ने भारत को अंग्रेजों की प्रजा से नागरिक बनाने का अधिकार दिया, इसलिए अब दोबारा किसी भी सत्ता को यह हक नहीं देना चाहिए कि वह हमें प्रजा बना दे। सेवानिवृत्त प्रो. संतलाल ने संविधान के प्रमुख खंडों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत बताई। शिव प्रसाद कश्यप ने कहा कि संविधान विरोधी ताकतें हमारे अधिकार छीनना चाहती हैं। जनता को सतर्क होकर मतदान के जरिये जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने इसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए चल रही एक महत्वपूर्ण लड़ाई बताया, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि संविधान की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक और पंचायत स्तर तक संगोष्ठियों का आयोजन आवश्यक है। इस मौके पर डॉ. संजय सिंह, त्रियुगी नारायण तिवारी, धर्मराज बहेलिया, नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा चौहान, पूर्व मंत्री मुईद अहमद, पूर्व विधायक राधेश्याम, अनुज त्रिपाठी, विजय पासी, मो. मतीन, आईपी माली, सर्वेश सिंह, ममता पांडेय, गीता सिंह, तुलसीराम पासी, त्रिभुवन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed