फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   proposal to made 100 beded covid hospital in college

महाविद्यालय में 100 शैय्या कोविड अस्पताल बनाने का प्रस्ताव

Tue, 11 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
proposal to made 100 beded covid hospital in college
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमितों को समुचित उपचार व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए गौरीगंज विधायक ने अपने निजी महाविद्यालय को 100 शैय्या का कोविड अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में विधायक ने संक्रमण कॉल में उपचार व्यवस्था बेहतर बनाने के मांग करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने से उपचार में हो रही परेशानी को देखते हुए गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने नई पहल की है। विधायक ने महामारी की भयावता को देखते हुए क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार के लिए अपने भाई सुरेश प्रताप सिंह के मऊ गांव स्थित बजरंग बहादुर सिंह महाविद्यालय को कोविड अस्पताल बनाने के लिए प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

लोगों को बेहतर उपचार मिल सके इसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। पत्र में महाविद्यालय में 100 शैय्या का कोविड अस्पताल बनाने की मांग करते हुए अस्पतालों में बढ़ती संक्रमितों की संख्या के अनुरुप उन्हें स्थातांरित कर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। विधायक ने मुश्किल के इस समय में लोगों की जान बचाने को प्राथमिकता बताते हुए अपनी ओर से भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed