{"_id":"600ef6198ebc3e5bb070511f","slug":"program-organised-on-national-voters-day-amethi-news-lko5616837145","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतियोगिताओं के जरिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतियोगिताओं के जरिए किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सोमवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिला प्रशासन की ओर से इंदिरा गांधी महाविद्यालय में शपथ ग्रहण, रंगोली व कई अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा युवाओं को शत-प्रतिशत मतदाता बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित हुआ। डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर जहां सुबह सभी स्कूल, कार्यालय व मतदान केंद्रों पर शपथ दिलाई गई। वहीं शहर में डीएम ने स्कूली बच्चों द्वारा निकाली जाने वाली जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला मुख्यालय स्थित रणंजय इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभारी डीआईओएस आशुतोष मिश्र के साथ तो अन्य स्कूलों में बच्चों ने प्रधानाचार्य के साथ रैली निकालते हुए स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
शहर के इंदिरा गांधी महाविद्यालय में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रंगोली, निबंध, भाषण, स्लोगन व विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत करने के लिए अनिवार्य मतदान पर बल दिया।
महाविद्यालय के चेयरमैन ज्ञानेंद्र मनीषी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में बिना प्रलोभन, भयमुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की। इस दौरान डीएम ने मतदाता पहचान पत्र के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के साथ मतदाता पुनरीक्षण में सराहनीय कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीएम सुशील प्रताप सिंह, प्रभारी डीआईओएस आशुतोष मिश्र, एसडीएम संजीव कुमार मौर्य व तहसीलदार घनश्याम भारतीय समेत अधिकारी व बच्चे मौजूद रहे।
शपथ के साथ निकाली गई जागरूकता रैली
अमेठी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को एसडीएम महात्मा सिंह ने कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए शत प्रतिशत मतदान की अपील की। शपथ ग्रहण के बाद एसडीएम शहर में बच्चों की ओर से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली में शामिल हुए। रैली कोतवाली चौराहा सगरा तिराहा होते हुए शहर भ्रमण कर तहसील परिसर में समाप्त हुई। रैली में तहसीलदार पवन कुमार शर्मा व सीओ अर्पित कपूर के साथ बड़ी संख्या में कर्मी व बच्चे शामिल हुए।