फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Process of online registration of cricket players started

Amethi News: क्रिकेट खिलाड़ियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू

Sun, 05 Jan 2025 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Process of online registration of cricket players started
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सत्र 2024-25 में क्रिकेट खिलाड़ियों के होने वाले महिला पुरुष सभी आयु वर्गों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश तिवारी व निदेशक प्रांजल तिवारी ने बताया कि खिलाड़ियों को यूपीसीए की ओर से दिए गए लिंक registration.upca.tv पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। कहा कि रायबरेली जोन प्रभारी मोहम्मद फहीम की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत रायबरेली जोन में आने वाले जिले प्रतापगढ़, अमेठी व रायबरेली के खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। एक मोबाइल नंबर से एक ही खिलाड़ी पंजीकरण कर सकता है। ऑनलाइन फाॅर्म में डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, वर्तमान फोटो अपलोड, क्रिकेटर की कैटेगरी भरने के साथ मांगी गई अन्य सूचनाएं भरनी होंगी। बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के बाद प्राप्त चालान को डाउनलोड कर खिलाड़ी अपने सभी मूल आधार कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र आदि अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। बताया कि किसी भी कार्य दिवस में सुबह दस बजे से चार बजे तक गौरीगंज के जामो रोड स्थित क्रिकेट एकेडमी पर पहुंचकर मूल अभिलेखों के सत्यापन के लिए आना होगा। खिलाड़ी पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा कर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण के बाद मिली पंजीकरण आईडी से ही इस वर्ष खिलाड़ी को प्रदेश में खेलने की पात्रता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed