{"_id":"618960d2fbcb24081d4ef0c3","slug":"problems-not-solved-from-last-one-year-amethi-news-lko603496791","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से लगा रहे चक्कर, नहीं हो रहा निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से लगा रहे चक्कर, नहीं हो रहा निपटारा
विज्ञापन
15 : गौरीगंज : तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करतीं एसडीएम। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस फरियादियों के लिए सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है। दिवस में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का निस्तारण सिर्फ कागजों पर हो रहा है। जमीनी हकीकत निस्तारण रिपोर्ट से इतर है। कोई एक साल से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर परेशान है तो कोई आवास के लिए दिवस में चक्कर लगा रहा है। कागजों पर शिकायतें निस्तारित होने से फरियादी परेशान हो रहे हैं तो जिम्मेदार मौन हैं।
लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए आईजीआरएस पोर्टल के साथ जन सुनवाई के अलावा संपूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस आयोजित किया जाता है। संपूर्ण समाधान दिवस भी जिले में फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण नहीं कर पा रहा है। फरियादी प्रत्येक दिवस अपनी शिकायत निस्तारित होने का भरोसे लेकर आते हैं और अफसरों के आश्वासन की घुट्टी पीकर वापस लौट जाते हैं। दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए 15 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है।
लेकिन अधिकांश शिकायतों का निस्तारण जिम्मेदार बिना स्थलीय निरीक्षण किए कागजों पर कर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहेे हैं। कागजों पर शिकायतों का निस्तारण होने से फरियादी परेशान हो रहे हैं तो जिम्मेदार कुछ भी बोलने से बचते रहते हैं। सोमवार को सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों से ‘अमर उजाला’ टीम ने बात की तो उनका दर्द झलक पड़ा। कोई एक साल से रास्ते का अतिक्रमण हटवाने को लेकर तो कोई निजी भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए परेशान मिला। ज्यादातर की शिकायत थी कि उनकी शिकायतों का निस्तारण कागजों पर कर दिया जाता है और वे दोबारा दौड़ने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन
छह माह में नहीं हटा अतिक्रमण
गौरीगंज। स्थानीय तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे गौतमपुर ग्राम प्रधान कृति यादव के प्रतिनिधि सूर्य प्रताप यादव ने बताया कि छह माह से प्राथमिक स्कूल की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की शिकायत कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद अतिक्रमण नहीं हट सका। अतिक्रमण नहीं हटने से जहां स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य बाधित पड़ा है वहीं बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। सूर्य प्रताप ने बताया कि हर बार सिर्फ कागजों में अतिक्रमण हटवाया जा रहा है जबकि हकीकत निस्तारण आख्या से जुदा है। (संवाद)
एक साल से लगा रहे दौड़
अमेठी। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी रामसिंह एक वर्ष से न्याय के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का चक्कर काट रहे हैं। बताया कि वह 24 अक्तूबर 2020 से सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध किए जाने की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस व जनसुनवाई में कर चुके हैं। बावूजद इसके आज तक भूमि से कब्जा नहीं हटवाया गया है। (संवाद)
एक साल हो गया, नहीं हट सका अवैध कब्जा
गौरीगंज। कलेक्ट्रेट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे नंदलाल भी दुखी थे। कहा कि सराय ह्दयशाह गांव में उनकी पत्नी शिवदुलारी के नाम पिता की मौत के बाद भूमि आई है। भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। पुश्तैनी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए वह लगातार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर रहे हैं। बावजूद इसके आज तक उनकी भूमि पर उन्हें कब्जा नहीं दिलाया गया। जिम्मेदार कागजों में कब्जा हटाने की रिपोर्ट लगा रहे हैं। (संवाद)
नहीं दुरुस्त हो रहा रकबा
इन्हौना। तिलोई तहसील में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे बहादुरपुर ब्लॉक के पूरे गोसाई मोहना निवासी लाल बहादुर भी परेशान दिखे। कहा वे अपनी जमीन का रकबा सही कराने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस के अलावा सभी जिम्मेदार अफसरों से व्यक्तिगत मिलकर शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके आज तक उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। लालबहादुर ने कहा कि जब समस्या का निस्तारण ही नहीं हो तो समाधान दिवस के आयोजन का ही क्या मतलब। (संवाद)
बार-बार शिकायत, कोई सुनवाई नहीं
इन्हौना। तिलोई तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे शिकायतकर्ताओं को बहादुरपुर चौराहे पर समाज कल्याण विभाग की ओर निर्मित दुकान का आवंटन 38 वर्ष पहले हुआ था। आवंटित दुकानों पर दूसरे लोगों ने कब्जा जमा रखा है। कब्जा नहीं मिलने से परेशान पुष्पांजलि, विपता, संतलाल, सुरेश, बाबूलाल, हीरालाल, मोहिनी, किशोर, सियाराम व घनश्याम ने बताया कि लगातार शिकायत के बावजूद उन्हें कब्जा नहीं मिल पा रहा है। शिकायत निस्तारित होती है कि नहीं उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। (संवाद)
निस्तारित हुईं महज 11 शिकायतें
गौरीगंज। दीपावली अवकाश के बाद सोमवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तिलोई में विधायक मंयेकश्वर शरण सिंह ने डीएम अरुण कुमार के साथ तो अमेठी एडीएम सुशील प्रताप सिंह तथा गौरीगंज व मुसाफिरखाना में एसडीएम ने सुनवाई की। तिलोई में 68 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। गौरीगंज में 67 शिकायतों में दो, मुसाफिरखाना में 35 शिकायतों में दो तथा अमेठी में 75 शिकायतें में चार का मौके पर निस्तारण हुआ। दिवस के बाद अफसरों ने शिकायतों को संबंधित विभाग को भेजते हुए समय से निस्तारित करने का निर्देश देते हुए शिकायत लंबित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

14 : इन्हौना : तिलोई तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते डीएम। -संवाद- फोटो : AMETHI