फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Problems increased for the visitors of Mata Vaishno Devi

Amethi News: माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों की बढ़ी परेशानी

Sun, 02 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Problems increased for the visitors of Mata Vaishno Devi
जगदीशपुर (अमेठी)। जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के चलते निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन पठानकोट तक हो रहा है। ऐसे में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले यात्रियों को इन दिनों परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर वाराणसी से जम्मूतवी के बीच संचालित बेगमपुरा एक्सप्रेस से बढ़ी संख्या में जिले के लोग निहालगढ़ से माता वैष्णो देवी दर्शन करने जाते हैं, लेकिन इन दिनों यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग (पीएनआई) और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य प्रगति पर होने से बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन सिर्फ पाठनकोट तक हो रहा है।
विज्ञापन



ऐसे में माता वैष्णो देवी धाम और कश्मीर घाटी की ओर जाने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीना ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन का परिचालन नियमित रूप से जम्मूतवी स्टेशन तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed