{"_id":"629a316b449ccc0cb82f8d9a","slug":"problem-due-to-power-cut-amethi-news-lko6335682170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते भर बाद भी नहीं बदले आंधी में गिरे पोल व तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते भर बाद भी नहीं बदले आंधी में गिरे पोल व तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगढ़ (अमेठी)। पनियार पावर हाउस के कर्मियों की मनमानी रामशाहपुर के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। पिछलेे दिनों आए आंधी-तूफान में गिरे बिजली के खंभे व तार को आज तक सही नहीं कराया गया। ऐसे में ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। पावर कार्पोरेशन कर्मियों की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से बिजली आपूर्ति बहाल करवाने की मांग की है।
मई माह में आंधी-पानी के बाद बढ़ी भीषण गर्मी में जिले में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बेपटरी हो गई है। भीषण गर्मी में एक तरफ जहां ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों से आपूर्ति बाधित हो रही है वहीं पनियार पावर हाउस से आपूर्ति प्राप्त करने वाले रामशाहपुर गांव की स्थिति बद से बदतर हो गई है। आलम यह है कि सप्ताह भर पहले आई तेज आंधी ने अव्यवस्था की पोल खोल दी। आंधी में शाहगढ़ ब्लॉक के रामशाहपुर ग्रामसभा में तीन विद्युत पोल टूटकर गिर गए थे।
जिन्हें पावर कार्पोरेशन कर्मियों की ओर से अब तक सही नहीं किया गया। इतना ही नहीं गांव का ट्रांसफार्मर भी काफी दिनों से खराब पड़ा है। ऐसा नहीं कि मामले की जानकारी पावर कार्पोरेशन कर्मियों को नहीं हो। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद आज तक न तो पोल लगाया गया और न ही ट्रांसफॉर्मर बदला गया।
विज्ञापन
ऐसे में ग्रामीण भीषण गर्मी में बेहाल हैं तो मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निष्प्रयोज्य पड़े हैं। ग्रामीण धीरेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, रामसिंह, राम अवतार, राम अवध, नन्हे लाल व अशोक ने डीएम राकेश कुमार मिश्र ने पोल लगवाने व ट्रांसफार्मर बदलवाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने विद्युत ट्रांसफार्मर और टूटे हुए पोल को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पनियार पावर हाउस के अवर अभियंता एके पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही ट्रांसफॉर्मर व पोल परिवर्तित कर ग्रामीणों को निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी।