फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   PRL passenger will be run on track from 12th january

12 जनवरी से ट्रैक पर दौड़ेगी पीआरएल पैसेंजर

Sat, 09 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
PRL passenger will be run on track from 12th january
गौरीगंज (अमेठी)। करीब 10 माह से बंद लखनऊ-रायबरेली-प्रयाग पैसेंजर का संचालन 12 जनवरी से शुरू होगा। रेलवे ने यह निर्णय प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन

फिलहाल इस ट्रेन के 13 मार्च तक संचालन को हरी झंडी दी गई है। इस ट्रेन के संचालित होने से ट्रैक पर पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। हालांकि ट्रेन पर यात्रा करने के लिए लोगों को चार घंटे पहले तक ऑनलाइन या बुकिंग काउंटर पर आरक्षित टिकट लेना होगा।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी वाया प्रतापगढ़ व लखनऊ-प्रयाग वाया प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर कुल 29 जोड़ी ट्रेनों का संचालन 22 मार्च से ठप कर दिया गया था। कोरोना को लेकर लिए गए इस निर्णय का खामियाजा रेल यात्रियों को अब तक उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक की पैसेंजर टे्रनों के बंद होने से छोटे स्टेशनों पर ठहराव के साथ गुजरने वाली ट्रेन के दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। यात्रियों की परेशानी व प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विभाग ने प्रयागराज-रायबरेली-लखनऊ (पीआरएल) पैसेंजर को 12 जनवरी से संचालित करने की अनुमति दी है।
पीआरएल अप/डाउन स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के नाम से संचालित होने वाली यह ट्रेन फिलहाल 13 मार्च तक चलेेगी। पीआरएल पैसेंजर सुबह लखनऊ से चलकर गौरीगंज में सुबह 8.59 पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 7.05 बजे गौरीगंज आएगी।
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने इस संबंध में आदेेश मिलने की बात कही। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पीआरएल से यात्रा करने के लिए यात्रियों को निर्धारित समय से चार घंटे पहले तक ऑनलाइन या बुकिंग काउंटर पर आरक्षित टिकट लेना अनिवार्य होगा।
संचालित होगी कुंभ और उपासना एक्सप्रेस
जगदीशपुर। हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले में दर्शन व स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं को ट्रेन की सुविधा मिलेगी। 25 मार्च से बंद कुंभ एक्सप्रेस व उपासना एक्सप्रेस के संचालन को विभाग ने हरी झंडी दिखाई है। ट्रेन आगामी 12 जनवरी से संचालित होने के बाद 13 जनवरी को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव के बाद गंत्वय को रवाना होगी।

ट्रेन से हरिद्वार, देहरादून, काशी विश्वनाथ और पश्चिम बंगाल में काली माता मंदिर तथा गंगासागर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। यातायात निरीक्षक बीएस मीना ने बताया कि कुंभ और उपासना ट्रेन स्पेशल के रूप में संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed