{"_id":"6144d0778ebc3e9d5d2d4964","slug":"priyanka-s-contesting-election-will-not-make-any-difference-amethi-news-lko5960047155","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के चुनाव लड़ने से नहीं पड़ेगा फर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका के चुनाव लड़ने से नहीं पड़ेगा फर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में शुक्रवार को अमेठी पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कोई भी चुनाव लड़ ले कोई फर्क नही पड़ेगा।
मीडिया से मुखातिब गिरिराज सिंह ने कहा कि बरसों तक एक परिवार ने अमेठी का शोषण किया। वे अमेठी की जनता के दुख-दर्द को मिटाने में विफल रहे। जहां डिस्ट्रिक्ट लेवल का अस्पताल नहीं वो विकास किस काम का। आज यहां सैनिक स्कूल भी है, अंतर्राष्ट्रीय अंतर की कुश्ती प्रतियोगिता भी हो रही है। गिरिराज ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2022 में योगी की सरकार बनेगी।
नशा करिए तो खेल का : बबीता फोगाट
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचीं कॉमनवेल्थ गेम 2014 की 55 किलोग्राम भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाली हरियाणा की बबीता फोगाट ने युवाओं को खेल का नशा करने की सलाह दी।
विज्ञापन
बबीता ने कहा कि इससे जो बीमारी आएगी वह सफलता की होगी। अमेठी में हो रहे आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए बबीता ने इसके लिए स्मृति को शुक्रिया कहा। यह भी कहा कि उन्हें अमेठी में मिला स्नेह आजीवन याद रहेगा।