फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Principal of two council schools suspended

दो परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 22 Nov 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Principal of two council schools suspended
अमेठी। पिछले दिनों सीडीओ के निरीक्षण में गंभीर खामियां मिलनेे के बाद शहर से सटे दो परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। सीडीओ के निर्देश पर बीएसए की ओर से की गई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले की मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने गत 12 नवंबर को शहर से सटे प्राथमिक विद्यालय अमिया व अन्नी बैजल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सीडीओ के मांगने पर पूर्व में आवंटित कंपोजिट ग्रांट के खर्च का विवरण नहीं दिखा सके इसके अलावा दोनों विद्यालयों में पुस्तकालय बंद पाया गया।
विज्ञापन

व्यवस्था अस्त व्यस्त मिली। निशुल्क यूनिफॉर्म व पाठ्य पुस्तकों का विवरण नहीं मिलने के साथ कोरोना कॉल में बच्चों को दिए जाने वाले ड्राई राशन के वितरण की पुष्टि नहीं हो सकी। विद्यालयों में मिली इन कमियों से नाराज सीडीओ ने बीएसए को पत्र भेजकर दोनों प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देश पर बीएसए ने पीएस अमिया के प्रधानाध्यापक वीर राज सिंह और यूपीएस अन्नी बैजल की प्रधानाध्यापक प्रियंवदा सिंह को निलंबित कर दूसरे स्कूलों में संबद्ध कर दिया है।
साथ ही प्रियंवदा सिंह की विभागीय जांच बीईओ जगदीशपुर व वीर राज सिंह की विभागीय जांच बीईओ भेटुआ को देते हुए 15 दिन के अंदर आरोप पत्र निर्गत करते हुए जांच आख्या देने को कहा गया है। बीएसए की कार्रवाई से लापरवाह किस्म के शिक्षकों में हड़कंप मचा है।

सीडीओ की ओर से इस मामले में कड़ी नाराजगी के बाद बीएसए ने दोनों प्रधानाध्यापकों को निलंबित करने के साथ ही बीईओ गौरीगंज शिव बहादुर मौर्य से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed