फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Principal misbehaved with the investigation team, suspended

Amethi News: जांच टीम से प्रधानाध्यापक ने की अभद्रता, निलंबित

Fri, 25 Aug 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 25 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Principal misbehaved with the investigation team, suspended
अमेठी। स्कूल निर्माण में अनियमितता की जांच करने पहुंची टीम से प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अभद्रता की। साथ ही कई अन्य कमियां मिलीं। भेटुआ ब्लॉक के टिकरी प्रथम के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जांच के लिए तीन बीईओ व निर्माण समन्वयक की टीम गठित की है।
विज्ञापन


जिला समन्वयक (निर्माण) आकाश श्रीवास्तव और ईएमआईएस इंचार्ज मनीष मिश्र बृहस्पतिवार को भेटुआ ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल टिकरी प्रथम पहुंचे। विद्यालय में छात्र/छात्रायें इधर-उधर टहलते मिले तो कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजय कुमार मिश्र भवन के हो रहे पुनर्निर्माण में कन्नी लेकर फर्श बराबर करते मिले।
विज्ञापन

भवन का प्लास्टर पूर्णतया बालू से कराने तो फर्श पर गिट्टी न डालकर ईंट बिछाकर प्लास्टर करने की तैयारी होती मिली। प्रथम दृष्टया गुणवत्ता विहीन सामग्रियों का प्रयोग कर अधोमानक निर्माण होने की पुष्टि हुई। टीम ने जब प्रधानाध्यापक से जानकारी लेनी चाही तो वह गाली-गलौज करने लगे। जांच में भी सहयोग नहीं किया। टीम ने पूरी रिपोर्ट बीएसए संजय कुमार तिवारी को दी। रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने अलग अलग आरोपों में निलंबित कर दिया। बीईओ बाजारशुकुल शैलेंद्र कुमार शुक्ल, बीईओ गौरीगंज अर्जुन सिंह व भादर शिव कुमार यादव तथा जिला समन्वयक निर्माण आकाश श्रीवास्तव की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed