फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Primary school Devipatan II became better than private schools

निजी स्कूलों से बेहतर बना प्राथमिक स्कूल देवीपाटन द्वितीय

Sat, 05 Nov 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Primary school Devipatan II became better than private schools
अमेठी : सौंदर्यीकृत व सुविधाओं से लैस शहर स्थित प्राथमिक स्कूल देवीपाटन। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष व उद्योगपति राजेश अग्रहरि की पहल ने शहर के प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन द्वितीय की तस्वीर ही बदल दी है। उन्होंने निजी संसाधन से सवा करोड़ का खर्च कर इस सरकारी विद्यालय को निजी स्कूलों से बेहतर बना एक मॉडल के बतौर प्रस्तुत किया है। रविवार से नए भवन में शुरू होने वाले इस स्कूल में पंजीकृत बच्चों को अब पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लॉस के साथ ही हाईटेक सुविधा युक्त प्ले ग्राउंड व अन्य सुविधाएं मुहैया होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए जिले के आला अफसरों व अन्य जन प्रतिनिधियों ने गोद ले रखा है लेकिन जिले में अभी तक कोई विद्यालय मॉडल के बतौर विकसित नहीं हुआ है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन द्वितीय को जिले का पहला परिषदीय मॉडल विद्यालय बनाने की ठानी। इसके लिए विद्यालय गोद लेने के बाद उन्होंने परिसर में जर्जर हो चुके सभी भवनों को गिरवाकर उन्हें नए सिरे से बनवाया। शिलान्यास के बाद 26 जनवरी 2021 को इसके भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ। करीब 21 माह तक चले निर्माण कार्य के दौरान इसे दो मंजिला व आधुनिक संसाधनों से युक्त बनाने पर करीब सवा करोड़ की धनराशि खर्च हुई है।
विज्ञापन

स्मॉर्ट क्लास रूम संग आधुनिक किचन भी
नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय की दो मंजिला इमारत देखते बन रही है। भवन में बच्चों के पठन-पाठन के लिए छह कक्षा कक्ष, स्मॉर्ट क्लास के लिए बड़ा एक हाल, एक ऑफिस, दूसरी मंजिल पर किचन एवं प्रसाधन की व्यवस्था है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से छत पर रेलिंग भी लगवाई गई है। विद्यालय के चारों और बाउंड्री अंदर इंटरलॉकिंग एवं सामने बाउंड्री युक्त आधुनिक सुविधाओं से लैस प्ले ग्राउंड का निर्माण कराया गया है। इसमें कुल 149 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय में शिक्षण कार्य के लिए प्रधानाध्यापक अमिता मिश्रा, सहायक अध्यापक अनीता देवी, रेखा बाई, श्वेता जायसवाल एवं शिक्षा मित्र अनीता पांडेय और मनीषा तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह नवंबर केंद्रीय मंत्री करेगी लोकार्पण
उद्योगपति एवं भाजपा नेता राजेश मसाला ने बताया कि इस नवनिर्मित मॉडल परिषदीय विद्यालय का लोकार्पण छह नवंबर को क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सांसद बृज भूषण शरण सिंह, कैबिनेट मंत्री रविकांत गर्ग समेत अन्य वरिष्ठ पार्टीजन भी मौजूद रहेंगे। बताया कि इस विद्यालय में गरीब परिवार के बच्चों को आधुनिक तकनीक से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। इसके लिए विद्यालय को सभी जरूरी संसाधनों से लैस किया गया है। पढ़ाई के साथ ही बच्चों को पौष्टिक आहार भी मिले इसके लिए विशेषतौर पर एमडीएम को गुणवत्ता तरह से बनवाने के इंतजाम भी विद्यालय परिसर में किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed