फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Preparation for rescue from Kovid-19 in colleges completed

कॉलेजों में कोविड-19 से बचाव की तैयारी पूरी

Wed, 14 Oct 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Preparation for rescue from Kovid-19 in colleges completed
अमेठी। जिले में संचालित सभी बोर्ड के स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं आगामी 19 अक्टूबर से संचालित होंगी। पढ़ाई के साथ बच्चों को कोविड-19 से बचाया जा सके इसके लिए माध्यमिक स्कूलों में साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन का प्रबंध करने में जुटा है। सोशल डिस्टेंसिंग नियम के तहत बच्चों के बैठने का स्थान निर्धारित करते हुए समयसारिणी तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण की वजह से प्रभावित शिक्षण व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शासन ने 19 अक्टूबर से माध्यमिक स्कूलों को बच्चों के लिए खोलने का निर्देश दिया है। पहले चरण में दो पाली में 50 प्रतिशत छात्र उपस्थिति के साथ कक्षा नौ, 10, 11 व 12 की कक्षाओं का संचालन होना है।
विज्ञापन

कोविड-19 से बचकर बच्चों की पढ़ाई को पटरी पर लाने का शासनादेश मिलने के बाद डीआईओएस जयकरनलाल वर्मा ने इस संबंध में प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर चुके हैं। कक्षा संचालन के दौरान बच्चों को महामारी की चपेट में आने से बचाया जा सके इसके लिए स्कूलों में इन दिनों साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन आदि का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार सिटिंग प्लॉन तथा समयसारिणी को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बुधवार को अमर उजाला ने कस्बे में संचालित रणंजय इंटर कॉलेज, शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज, राजीव गांधी साइंस कॉलेज, जीजीआईसी व शिव नायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में व्यवस्था की हकीकत परखी।
सभी स्कूलों में शिक्षण कक्ष के साथ परिसर की साफ-सफाई और एक कक्ष में 25-30 बच्चों के बैठने की व्यवस्था दुरुस्त मिली। प्रधानाचार्यों ने बताया कि बच्चों को प्रवेश से पहले मुख्यद्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन किया जाएगा। पहली पाली में कक्षा नौ व 10 की कक्षाएं सुबह 8:50 से 11:30 बजे तक तो कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक संचालित होंगी।

बच्चों को अभिभावक के फोटोयुक्त सहमति पत्र व मास्क लगाकर ही प्रवेश मिलेगा। जिन बच्चों या शिक्षकों को खांसी, बुखार या जुखाम होगा उन्हें स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। रणंजय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील शुक्ल ने बताया कि स्कूल न आने वाले बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed