{"_id":"608d87438ebc3e246a000a1a","slug":"preparation-completed-vote-will-be-counted-today-amethi-news-lko5764786111","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, पंचायत चुनाव की मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, पंचायत चुनाव की मतगणना आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार की सुबह सात बजे से शुरू होने वाली काउंटिंग में दो पालियों में कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
गणना कार्य के लिए नामित कर्मियों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रत्याशी/एजेंट को प्रवेश मिलेगा। न्याय पंचायतवार टेबल पर सिर्फ ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य व डीडीसी को प्रवेश दिया जाएगा जिसकी गणना होगी।
गणना के बाद सभी कक्षों को सैनिटाइज करने के बाद दूसरे गांव की मतगणना होगी। मतगणना परिसर में मीडिया कर्मियों के अलावा कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन रविवार सुबह जिले के सभी ब्लॉकों में सुबह सात बजे से शुरू होने वाली मतगणना तैयारियां पूरी कर चुका है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मीडिया कर्मियों के अलावा किसी भी व्यक्ति के मोबाइल लेकर अंदर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कोविड संक्रमण बचाव नियमों का पालन करने के लिए न्याय पंचायतवार टेबल निर्धारित करते हुए दो पालियों में मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इतना ही नहीं प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मास्क लगाकर प्रवेश मिलेगा। खांसी, बुखार या जुकाम के लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति को मतगणना परिसर मेें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना के लिए कार्मिकों को ड्यूटी उसी दिन सुबह छह बजे ब्लॉक में दी जाएगी। काउंटिंग के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी।
आपात स्थिति के लिए चिकित्सकों के साथ एंबुलेंस मौजूद रहेगी। सभी काउंटिंग टेबल के पास एक वीडियोग्राफर रहेगा जो पूरी मतगणना की वीडियो बनाएगा। स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को काउंटिंग हाल तक लाने वाले गलियारे में अधिकारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित होगा। काउंटिंग एजेंट अंदर बाहर नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र के अंदर एक बार में केवल प्रत्याशी या उसका अधिकृत मतगणना अभिकर्ता ही मौजूद रहेगा। साथ ही कोई भी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। डीएम ने कहा कि काउंटिंग के बाद विजय जुलूस प्रतिबंधित है। आदेश नहीं मानने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग शुरू
गौरीगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मत की गणना के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सभी मतगणना केंद्रों की बैरिकेडिंग करने का आदेश जारी किया है। डीएम का आदेश मिलने के बाद मतगणना केंद्रों की बैरिकेडिंग का काम शनिवार को पूरा करने में श्रमिक दिन भर जुटे रहे। मतगणना के दौरान आपाधापी रोकने के लिए चयनित स्थलों के बाहर व अंदर बैरिकेडिंग की जा रही है। गणना कक्ष के अंदर व गेट के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गेट से दो सौ मीटर की परिधि में बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
24 घंटे में पूरी होगी मतगणना
एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना का कार्य 24 घंटे में पूरा किया जाएगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए न्याय पंचायतवार नामित एआरओ को निर्देश दिया गया है कि मतगणना कार्मिकों के गणना की निगरानी करते हुए आयोग के निर्देशानुसार समय से गणना पूरी कर गणना चार्ट आरओ व नामित मजिस्ट्रेट से सत्यापित कर प्रमाण पत्र तैयार करें। मतगणना कार्य में लापरवाही या गड़बड़ी पर संबंधित गणना कार्मिकों के साथ एआरओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम व तहसीलदार करेंगे निगरानी
एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि सभी मतगणना केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त एसडीएम व तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्र के मतगणना कार्य की निगरानी करते हुए कंट्रोल रूम को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। मतगणना कार्य आयोग की मंशा के अनुसार निष्पक्ष व शुचिता पूर्ण ढंग से समय से पूरा किया जाएगा।
आरओ घोषित करेंगे परिणाम
ब्लॉकवार मतों की गणना के बाद एआरओ की ओर से तैयार गणना चार्ट का आरओ परीक्षण करेंगे। परीक्षण के बाद ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य का प्रमाण पत्र ब्लॉक में तैनात आरओ तो डीडीसी का प्रमाण पत्र एडीएम न्यायिक जारी करेंगे।
होगा 15,605 प्रत्याशियों के भग्य का फैसला
पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान के 676 (कुल पद 682, तीन निर्विरोध व तीन पर चुनाव स्थगित) पदों के लिए 5,114, सदस्य ग्राम पंचायत के 3,967 (कुल 8,620 पद, इनमें 3,219 निर्विरोध व 1,434 पर नामांकन नहीं होने से रिक्त) पदों के लिए 4,727 उम्मीदवार, बीडीसी के 864 (कुल पद 877, इनमें 13 निर्विरोध) पद के लिए 5,180 व डीडीसी के 36 पदों के लिए 584 प्रत्याशी मैदान में थे। इन प्रत्याशियों के भाग्य का रविवार को फैसला हो जाएगा।