फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pre-board exam date announced

Amethi News: प्री-बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित

Fri, 02 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 02 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pre-board exam date announced
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा से पहले आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके बाद जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में तैयारी तेज हो गई है। विद्यालयों में विद्यार्थियों के मूल्यांकन स्तर को मजबूत करने के उद्देश्य से अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। प्री-बोर्ड परीक्षा 15 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन



प्रधानाचार्यों ने बताया कि मुख्य परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को पर्याप्त अभ्यास कराने पर जोर दिया जा रहा है। पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के साथ कमजोर अध्यायों की पुनरावृत्ति कराई जा रही है। प्री-बोर्ड परीक्षा से संबंधित सामग्री का वितरण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज से किया जाएगा। शुक्रवार को अमेठी और तिलोई क्षेत्र के विद्यालयों को परीक्षा सामग्री दी जाएगी, जबकि पांच जनवरी को गौरीगंज और मुसाफिरखाना क्षेत्र के विद्यालयों को सामग्री वितरित होगी।
विज्ञापन



जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित प्री-बोर्ड परीक्षा में जिले के 37 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 186 वित्तविहीन इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल स्तर पर 13,410 छात्र और 12,770 छात्राएं परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट वर्ग में 10,108 छात्र और 10,937 छात्राएं सम्मिलित होंगी। बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रस्तावित है। परीक्षा की समय-सारिणी को देखते हुए जनवरी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होने की संभावना है। इसी कारण विज्ञान सहित अन्य विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। शिक्षक महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करा रहे हैं, जिससे विद्यार्थी परीक्षा पद्धति को भलीभांति समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल के विद्यार्थियों को ओएमआर शीट भरने की प्रक्रिया समझाई जा रही है, जबकि इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका में लेखन अभ्यास कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी विद्यालयों को पाठ्यक्रम समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद पुनरावृत्ति कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। बेहतर परिणाम और मेरिट सूची में स्थान सुनिश्चित कराने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed