फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Prayers of the last Zuma of the month of Ramadan offered at the mosques

Amethi News: मस्जिदों पर अदा की माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा की नमाज

Sat, 22 Apr 2023 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Prayers of the last Zuma of the month of Ramadan offered at the mosques
म​स्जिद में संबो​धित करते हुए।
अमेठी/जायस। माह-ए-रमजान का जुमातुल विदा शुक्रवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। क्षेत्र स्थित सभी मस्जिदों में जुमातुल विदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान जिले की प्रमुख मस्जिदों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। आखिरी जुमा की नमाज पूरे जिले में बड़ी व छोटी मस्जिदों में अदा की गई। अकीदतमंदों ने अल्लाह से बरकत के साथ अमन चैन की दुआएं मांगी। धूप एवं भीषण गर्मी को देखते हुए शुक्रवार को मस्जिदों पर विशेष इंतजाम किए गए थे। अंतिम जुमा होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों ने भी रोजा रखा। वे भी अपने परिवार के साथ नया कपड़ा पहनकर नमाज पढ़ने आए।
विज्ञापन

अमेठी की जामा मस्जिद पर मौलाना साजिद रजा, जायस की जामा मस्जिद में मौलाना सलमान अशरफ ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा अमेठी शहर की नूरी मस्जिद, आमीना मस्जिद, अबू बकर मस्जिद, शेख साहब मस्जिद, मदीना मस्जिद तथा जायस के शिया जामा मस्जिद, रजा मस्जिद, केला वाली मस्जिद, बुढऊ बाबा मस्जिद, शेख सदुलाल्ला मस्जिद समेत पूरे जिले की बड़ी छोटी सभी मस्जिदों पर मौलाना ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

परीक्षा में कामयाबी पर बच्चों को दिया पुरस्कार
नमाज समाप्त होने के बाद नमाज में शामिल युवाओं व बच्चों को परीक्षा में कामयाबी पर पुरस्कार दिया गया। नमाज से पहले तकरीर में कहा गया कि ईमानदारी से जकात की रकम जरूरतमंदों में बांटी जानी चाहिए। रोजा अच्छी जिंदगी जीने का प्रशिक्षण है। रमजान अलविदा खुतबा भी पढ़कर सुनाया गया। जुमा व नेकियों के माह रमजान के आखिरी दिन अल्लाह से गुनाहों की मगसिरत की गई और गुनाहों से पाक करने की दुआ की गई। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे के गले लगकर आखिरी जुमा की बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 7:30 बजे होगी ईद की नमाज
अमेठी जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना साजिद रजा ने बताया कि भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए ईद के दिन जामा मस्जिद पर सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि समुदाय के सभी लोगों को जहां नमाज अदा करने में सहूलियत मिलेगी, वहीं उनका स्वास्थ्य भी नहीं बिगड़ेगा।


मुस्तैद रही फोर्स, डीएम व एसपी भी रहे भ्रमणशील
अलविदा की नमाज के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि मुख्यालय द्वारा जिले को सुल्तानपुर ट्रेनिंग सेंटर से 100 रेक्रूट व दो प्लाटून पीएसी मुहैया कराई गई थी। इसके अलावा जिले के सभी कार्यालयों के साथ थानों की फोर्स लगाई गई थी। डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी डॉ. इलामारन जी. जायस के ईदगाह पर मौजूद रहे। पूरे जिले में सकुशल नमाज संपन्न होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed