फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Prayer for peace in the farewell prayer

Amethi News: अलविदा की नमाज में अमन की दुआ

Sat, 14 Mar 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Prayer for peace in the farewell prayer
मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करते नमाजी
अमेठी सिटी। माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे पर जिले की 367 मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अलविदा की नमाज अदा हुई। इसमें अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। खुदा की बारगाह में इबादत के बाद नमाजियों ने भाईचारे का पैगाम दिया। इस दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, आमीना मस्जिद, मस्जिद अबू बकर, मस्जिद शेख साहब और मदीना मस्जिद में नमाजी पहुंचे। गौरीगंज, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, तिलोई, कमरौली, संग्रामपुर, भेटुआ, भादर, फुरसतगंज, इन्हौंना और जायस क्षेत्र की मस्जिदों में भी रोजेदारों ने नमाज अदा की। कई स्थानों पर जगह कम पड़ने पर नमाजियों ने मस्जिद परिसर के बाहर और छतों पर कतार बनाकर नमाज पढ़ी। घरों में महिलाओं ने इबादत कर रोजे की बरकत की दुआ मांगी। नमाज से पहले हुई तकरीरों में रमजान की अहमियत बताई गई। इमामों ने रोजा, नमाज और जकात की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

समाज में भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख दी गई। नमाज के समय प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न इलाकों में पहुंचकर स्थिति देखते रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी ने भी शहर व आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। नमाज शांत माहौल में पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरौली प्रतिनिधि के अनुसार अलविदा जुमे की नमाज क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अदा हुई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस सक्रिय रही। एएसपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया और पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह ने संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति देखी। क्षेत्र की 38 मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। जगदीशपुर के वारिसगंज, रानीगंज और दौलतपुर लोनहट कस्बों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। ड्रोन कैमरों से आसपास के इलाकों पर नजर रखी गई। नमाज के बाद देश में अमन और खुशहाली की दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed