फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Prayagraj wrestler Harendra defeated Pradhan.

Amethi News: प्रयागराज के पहलवान हरेंद्र ने प्रधान को दी पटखनी

Thu, 23 Oct 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 23 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj wrestler Harendra defeated Pradhan.
अमेठी सिटी। गौरीगंज के सरायवरवंड स्थित बरुंडा मैदान में दो दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के पहले दिन आयोजित दंगल प्रतियोगिता में प्रयागराज के पहलवान हरेंद्र ने शानदार प्रदर्शन कर खिताबी जीत हासिल की।
विज्ञापन

गौरीगंज दरपीपुर सरायवरवंड स्थित बरुंडा मैदान में बीते लंबे समय से मेले के आयोजन की परंपरा चली आ रही है। बुधवार को दो दिवसीय इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान हुई दंगल प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, जलालाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, आजमगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर सहित अन्य स्थानों से नामचीन पहलवान शामिल हुए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दिल्ली के पहलवान प्रधान और प्रयागराज के हरेंद्र के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले के बीच पहलवान हरेंद्र ने दिल्ली के पहलवान को पटखनी देते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता संयोजक बब्बन मिश्र ने विजेता पहलवान हरेंद्र को 11 हजार रुपये व गदा और उपविजेता पहलवान प्रधान को पांच हजार रुपये देकर सम्मानित किया। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलकूद के साथ खिलौने व घरेलू सामग्री के विभिन्न स्टॉल के साथ कई आकर्षक झूले भी लगे थे। मेले का उद्घाटन गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान अरुण प्रजापति, शीतला प्रसाद मिश्र, मनोज शुक्ल, तीरथ मिश्र, राम प्रकाश मटियारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंस वध के उपलक्ष्य में मनाया जाता है उत्सव
मेला संरक्षक व आयोजक बाबा शिवमंगल गिरी बताते हैं कि इस मेले का आयोजन सैकड़ों वर्षों से होता चला आ रहा है। दीपावली पर्व के तीसरे दिन इस मेले का आयोजन कंस के वध की खुशी में किया जाता है। मेले में दंगल के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही कई अन्य आयोजन भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed