{"_id":"673f97934c9abeae480c9474","slug":"pradhans-staged-a-protest-against-the-nomination-of-the-head-representative-amethi-news-c-96-1-ame1010-129899-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रधान प्रतिनिधि को नामजद करने के विरोध में प्रधानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रधान प्रतिनिधि को नामजद करने के विरोध में प्रधानों ने दिया धरना
Fri, 22 Nov 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारशुकुल (अमेठी)। होटल व्यवसायी पिता-पुत्र को पीटने के मामले में प्रधान प्रतिनिधि की नामजदगी प्रधान संघ को नागवार गुजरी। इसे लेकर बृहस्पतिवार को प्रधान संघ के बैनर तले नाराज ग्राम प्रधानों ने थाने के सामने धरना शुरू कर दिया। लंबी जद्दोजहद के बाद प्रधानों के दबाव में आई पुलिस ने होटल व्यवसायी व उसके दो पुत्रों सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। तब आंदोलित प्रधान शांत हुए।
बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के जैनबगंज बाजार में कार सवार दबंगों की ओर से होटल व्यवसायी पिता-पुत्र को पुलिस की मौजूदगी में पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि संजय मौर्य समेत तीन नामजद और कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को प्रधान प्रतिनिधि का नाम मुकदमे में आने के बाद नाराज प्रधान थाने के सामने धरने पर बैठ गए।
प्रधानों के दबाव में आई पुलिस ने होटल व्यवसायी के दो पुत्रों सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया, तब आंदोलित ग्राम प्रधान शांत हुए। प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा के साथ प्रधानों ने थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र को ज्ञापन देकर एक सप्ताह के अंदर प्रधान प्रतिनिधि संजय मौर्य का नाम विवेचना से निकालने की मांग की है। धरने में प्रधान रमन तिवारी, परमजीत निषाद, प्रधान प्रतिनिधि रवींद्र सिंह, जगदीश पाल, शोएब अहमद आदि शामिल रहे।