{"_id":"64a858fa145a0c77c202be77","slug":"pradhans-son-died-in-a-road-accident-amethi-news-c-96-1-ame1002-1527-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क दुर्घटना में प्रधान पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क दुर्घटना में प्रधान पुत्र की मौत
Fri, 07 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ऋषिकेश गए युवक की सड़क हादसे में मौत की सूचना आते ही भौसिंहपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। सूचना के बाद परिजन मौके के लिए रवाना हो गए है।
संग्रामपुर थानाक्षेत्र के भौसिंहपुर ग्राम प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय का बेटा आकाश उपाध्याय (25) अपने मित्र टिकरन गांव निवासी अपूर्व सिंह व विश्वास प्रताप सिंह के साथ बाइक से बुधवार को ऋषिकेश दर्शन के लिए गया था। बृहस्पतिवार को दिल्ली में ठहराव के बाद ऋषिकेश दर्शन के लिए रवाना हुए। शुक्रवार सुबह वह ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी चौकी के पास पहुंचे थे कि बाइक बेकाबू हो गई। जब तक बाइक पर काबू पाते तब तक 80 फीट नीचे गड्ढे में बाइक समेत तीनों गिर गए। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकालते हुए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। अपूर्व की हालात नाजुक देखकर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। घायल विश्वास प्रताप सिंह के सहयोग से पुलिस ने मामले की सूचना भौसिहपुर गांव में परिजनों को दी। जानकारी के बाद अशोक उपाध्याय समेत अन्य दोनों युवक के परिजन व ग्रामीण ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।