फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Practical examination held in 16 colleges on the first day

Amethi News: पहले दिन 16 कॉलेजों में हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

Fri, 26 Jan 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 26 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Practical examination held in 16 colleges on the first day
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। पहले दिन 16 कॉलेजों में 664 परीक्षार्थी शामिल हुए। अन्य कॉलेजों में परीक्षक की ओर से तिथि निर्धारित नहीं करने से प्रयोगात्मक परीक्षा बृहस्पतिवार को नहीं होनी थी। परीक्षाएं एक फरवरी तक चलेंगी।जिले में संचालित 36 राजकीय, 25 अनुदानित व 180 वित्त विहीन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन सिर्फ 16 कॉलेजों में ही प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन हुआ। पहले दिन टीकरमाफी स्थित जीआईसी में भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 150 परीक्षार्थियों से सभी उपस्थित रहे। परीक्षार्थी मीनाक्षी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के सवालों में परीक्षक ने उन्हें उलझाने की कोशिश की लेकिन उन्होनें पूरे विश्वास के साथ सवालों का सही जवाब दिया। परवेज ने बताया कि परीक्षक ने उनके प्रोजेक्ट मृदा संरक्षण व प्रदूषण से जड़े सवाल पूछे, सवालों का जवाब दिया है। शाहीन बानो ने बताया कि परीक्षक ने विषय वस्तु के साथ अन्य भौगोलिक गतिविधियों से जुड़े सवालों को पूछ उन्हें चक्कर में डाला लेकिन शिक्षक की ओर से कराई गई तैयारियों के कारण वह परीक्षकों के सवालों का जवाब देने में सफल हुई।
विज्ञापन

आकाश ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा अच्छी हुई है अब लिखित परीक्षा का इंतजार है। तैयारियां पूरी कर रहा हूं अच्छे अंक से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करनी है। इसके अतिरिक्त रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बृहस्पतिवार को भीमसेन इंटर कॉलेज बडग़ांव, चंद्रावती माध्यमिक इंटर कॉलेज भादर, यशोदा देवी इंटर कॉलेज नौगरिवां, जीआईसी पिंडाेरिया, त्रिभुवन सिंह इंटर कॉलेज , आरएबीएस इंटर कॉलेज, रघुवंश इंटर कालेज में हुई। भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा रामनाथ इंटर कॉलेज सरायभागमानी, रामलखन यशोदा देवी इंटर कॉलेज रामपुर, एमजेएस मेमोरियल ग्रील बैली इंटर कॉलेज गौरीगंज, अशोक सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज बाबूपुर गौरीगंज तथा जीजीआईसी सोनारी कला में गृहविज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। पहले दिन 14 कॉलेजों में हुई अलग-अलग 16 स्कूलों में 664 परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए तो तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम किया सक्रिय
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जीजीआईसी में कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी की प्रधानाध्यापिका सुनील श्रीवास्तव को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया है। परीक्षा से जुड़ी जानकारी या शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 9453768842 में दर्ज कराई जा सकती है। कंट्रोल रूम में नामित कर्मी लगातार स्कूलों से संपर्क कर सूचना संग्रहित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
समय से संपन्न होगी परीक्षा
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा का रोस्टर एक फरवरी तक निर्धारित है। निर्धारित तिथि के भीतर सभी कॉलेजों में नामित परीक्षक पंजीकृत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा लेंगे। परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने तथा सूचना नहीं मिलने से परीक्षार्थियों के परीक्षा से वंचित होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed