{"_id":"6262e63e9c564816081fbd85","slug":"power-supply-will-be-disturb-on-24th-april-from-9-centres-amethi-news-lko627347315","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 अप्रैल को बाधित रहेगी नौ उपकेंद्रों की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 अप्रैल को बाधित रहेगी नौ उपकेंद्रों की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जगदीशपुर स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के जंफरों की मरम्मत एवं अनुरक्षण संबंधी कार्य को लेकर 24 अप्रैल को सुबह सात बजे से चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत जगदीशपुर के अंतर्गत आने वाले नौ विद्युत उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड विद्युत पारेषण मंडल सुल्तानपुर की ओर से 132 केवी विद्युत उपकेंद्र जगदीशपुर को जाने वाली 132 केवी मेन बस बार के जंफरों की टाइटनिंग बदलने एवं अनुरक्षण संबंधित अन्य कार्यों को लेकर 24 अप्रैल को सुबह सात बजे से 11 बजे तक कार्य किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्युत पारेषण खंड सुल्तानपुर के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि उक्त कार्य जनहित में प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना आवश्यक है। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र जगदीशपुर से पोषित 33 केवी बीएचईएल, 33 केवी सेल, 33 केवी जगदीशपुर, 33 केवी इन्हौना, 33 केवी महोना, 33 केवी तिलोई, 33 केवी एटील, 33 केवी फर्टिलाइजर एवं 33/11 केवी 5 एमबीए परिवर्तक प्रथम एवं द्वितीय पोषकों (फीडरों) की विद्युत आपूर्ति उक्त कार्य के चलते चार घंटे बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस दौरान धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें। कहा कि गर्मी के मौसम में निर्बाध आपूर्ति के लिए यह कार्य कराया जा रहा है।