फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power supply system disrupted due to tripping and faults.

Amethi News: ट्रिपिंग व फॉल्ट से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी

Fri, 02 Oct 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 02 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Power supply system disrupted due to tripping and faults.
पीठीपुर में तार दुरुस्त करता कर्मी। -स्रोत : ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। लोकल फॉल्ट और लगातार ट्रिपिंग से बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रात-दिन मिलाकर चार से छह घंटे तक बिजली नहीं मिली। इससे पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज, मोबाइल चार्जिंग और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन


गौरीगंज पावर हाउस से बुधवार शाम से बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक ट्रिपिंग जारी रही। करपिया उपकेंद्र से लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। शुकुलपुर उपकेंद्र के शुकुलपुर, करनाईपुर और खौंपुर फीडर में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


सेमरौता उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बुधवार रात दो घंटे और बृहस्पतिवार को दिन में तीन घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। टिकरिया, जगदीशपुर, महोना, पनियार, मुसाफिरखाना, जामों, मऊ, जायस, तिलोई, एचएएल कोरवा और नौगिरवा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामों के विजय कुमार पांडेय, गोरखापुर के राकेश मिश्र और गौरीगंज के दिनेश तिवारी ने बताया कि रात में बिजली कटौती से अधिक परेशानी हुई। सुबह बिजली न होने से पेयजल और रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है। लाइन या फीडर में खराबी आने पर मरम्मत के लिए कुछ समय आपूर्ति रोकनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed