फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power supply system collapses due to a fault.

Amethi News: फाॅल्ट से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त

Fri, 24 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Power supply system collapses due to a fault.
अमेठी के रामगढ़ में बिजली लाइन की मरम्मत करते ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
अमेठी सिटी। निर्धारित रोस्टर के बावजूद बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। ट्रिपिंग, लोकल फॉल्ट और 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन के कारण कई उपकेंद्रों से छह से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कहीं केबल जलने तो कहीं लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप रही। इससे उमसभरी गर्मी में लोगों को परेशानी हुई। कई स्थानों पर पेयजल संकट के साथ धान की रोपाई और सिंचाई का कार्य भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन



गौरीगंज पावर हाउस से बुधवार शाम से ही बिजली की आवाजाही बनी रही। रात करीब आठ बजे आपूर्ति ठप होने के एक घंटे बाद बहाल हुई, लेकिन पूरी रात ट्रिपिंग जारी रही। बृहस्पतिवार सुबह भी शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रहने से लोगों को पानी भरने और दैनिक कार्य निपटाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन



करपिया उपकेंद्र से रात में छह बार कटौती हुई, जिससे पांच घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर 2:40 बजे 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने के बाद देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शुकुलपुर उपकेंद्र की बिजली रात 12:35 बजे ठप हुई और भोर 4:17 बजे बहाल हो सकी। जगदीशपुर उपकेंद्र से संचालित जगदीशपुर, थाना, हरिमऊ और वारिसगंज फीडरों की आपूर्ति देर रात से भोर तक तथा सुबह 8:10 से 10:10 बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



भादर, पनियार, मुसाफिरखाना, जामों, मऊ, बेनीपुर, अमेठी, जायस, तिलोई और सेमरौता उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी रात और दिन मिलाकर करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से इनवर्टर जवाब दे गए, पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई और उमस के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि कंट्रोल के निर्देशों के अलावा स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। लोकल फॉल्ट या लाइन में खराबी आने पर मरम्मत के लिए कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ती है।



लो वोल्टेज से 10 हजार ग्रामीण परेशान

बाजारशुकुल। महोना उपकेंद्र से जुड़े किशनी गांव में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। ग्रामीण अबरार अहमद, सोनू और शिवप्रसाद ने बताया कि बिजली आते ही वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि पंखे, कूलर और अन्य उपकरण नहीं चल पाते। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed