फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power supply disrupted for hours due to tripping and faults.

Amethi News: ट्रिपिंग व फॉल्ट से घंटों बाधित रही बिजली

Fri, 25 Sep 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 25 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for hours due to tripping and faults.
अमेठी सिटी। ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट के कारण बुधवार शाम से बृहस्पतिवार तक कई इलाकों में दो से तीन घंटे बिजली गुल रही। मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अलग-अलग समय पर आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को दिन में आपूर्ति सामान्य रही। बीच-बीच में ट्रिपिंग के कारण बिजली आती-जाती रही। गौरीगंज वितरण खंड के टिकरिया, थौरी, बहोरखा, पनियार, करपिया, बरनाटीकर, मऊ, मुसाफिरखाना और जामों उपकेंद्र क्षेत्रों में बुधवार शाम से बृहस्पतिवार दोपहर तक दो से तीन घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन


तिलोई वितरण खंड के सेमरौता, जायस, फुरसतगंज व तिलोई उपकेंद्र क्षेत्रों में भी कई बार आपूर्ति बाधित हुई। जगदीशपुर खंड के इन्हौंना, वारिशगंज, दखिनवारा, शुकुल बाजार, सित्थन, महोना व जगदीशपुर उपकेंद्र क्षेत्रों में दो से तीन घंटे कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी वितरण क्षेत्र के उपकेंद्रों में बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम तक अलग-अलग समय पर तीन घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। बाबूपुर के अनुराग ने बताया कि तय रोस्टर के दौरान तीन-चार बार 10 मिनट से आधे घंटे तक बिजली गुल हुई। अन्नीबैजल के शुभम सिंह ने बताया कि लंबे समय बाद रोस्टर के अनुसार आपूर्ति मिली।


अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान कई उपकेंद्रों पर लोकल फॉल्ट आए थे। इन्हें ठीक करने के लिए कुछ देर आपूर्ति रोकनी पड़ी। फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed