{"_id":"5f341dfe8ebc3e3cdf044a23","slug":"power-supply-cut-from-18-hour-amethi-news-lko5348899150","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे से बाधित कोरारी फीडर की विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 घंटे से बाधित कोरारी फीडर की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय तहसील के पीठीपुर उपकेंद्र के कोरारी फीडर में मंगलवार शाम से आई तकनीकी कमी से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इससे करीब 50 हजार की आबादी गर्मी से परेशान रही तो पावर कॉर्पोरेशन कर्मी पूरे दिन फाल्ट खोजकर सही करने की कोशिश में जुटे रहे। खबर लिखे जाने तक फाल्ट सही नहीं किया जा सका था।
अमेठी तहसील के पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र का कोरारी फीडर मंगलवार शाम करीब सात बजे तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित होने से पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों में हड़कंप मच गया। एक्सईएन के निर्देश पर सक्रिय कर्मी रात पर फाल्ट खोजकर सही करने की कोशिश में जुटे रहे लेकिन बुधवार दोपहर बाद तक फाल्ट का पता नहीं चल सका।
बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद फीडर के सभी गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे तो करीब 50 हजार की आबादी उमसभरी गर्मी में परेशान रही। इतना ही नहीं विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी की समस्या उठानी पड़ी तो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व मोबाइल चार्ज नहीं होने से ठप पड़े रहे। एसडीओ अमरजीत वर्मा ने बताया कि पावर हाउस के फीडर में तकनीकी खराबी से आपूर्ति बाधित है। फाल्ट खोजा जा रहा है जल्द ही फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल करते हुए लोगों को परेशानी से निजात दिलाई जाएगी।