फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power out for six hours; people left struggling for water

Amethi News: छह घंटे ठप रही बिजली, पानी को तरसे लोग

Mon, 02 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Power out for six hours; people left struggling for water
फुरसतगंज। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से शनिवार को पांच फीडरों से जुड़े करीब एक लाख उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर दो बजे गुल हुई बिजली रात आठ बजे बहाल हो सकी। करीब छह घंटे तक बिजली न मिलने से लोगों के घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ दुकानों और छोटे कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


उपभोक्ता बबलू श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर में बिजली जाने से घर के जरूरी काम रुक गए। पानी की व्यवस्था करने में भी परेशानी हुई। राजकमल के मुताबिक, बिजली न रहने से घरों में लगे पंप और मोटर नहीं चल सके। शबाना ने बताया कि लंबे समय तक आपूर्ति ठप रहने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। रामराज और रामेंद्र का कहना है कि उमरा गांव के पास हाईटेंशन लाइन में आए दिन खराबी आती है। हर बार आपूर्ति बाधित होने से आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार होने वाली खराबी से निजात दिलाने के लिए लाइन की जांच और जरूरी मरम्मत कराई जानी चाहिए। अवर अभियंता रामअचल गुप्ता ने बताया कि रायबरेली के उमरा गांव के पास हाईटेंशन लाइन पर हरा बांस गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट खोजकर मरम्मत कराई गई। रात आठ बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed