फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power crisis deepens due to feeder faults and roasting.

Amethi News: फीडर में खराबी और रोस्टिंग से गहराया बिजली संकट

Fri, 11 Sep 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Power crisis deepens due to feeder faults and roasting.
 गौरीगंतज के टिकरिया में बिजली दुरुस्त करता ऊर्जा निगम का कर्मी। -संवाद
अमेठी सिटी। इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण अमेठी सिटी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। रात और दिन मिलाकर छह से आठ घंटे की कटौती से करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जिला मुख्यालय पर रात में दो और दिन में तीन घंटे बिजली बाधित रही। टिकरिया फीडर में खराबी से दो घंटे बिजली बाधित रही। चुरावनपुर गांव में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए एक घंटे आपूर्ति बंद रही। पीठीपुर और सेमरौता बिजलीघरों से भी रात में कई बार बिजली गुल हुई। बाजार शुकुल उपकेंद्र से पांच घंटे और फुरसतगंज उपकेंद्र से करीब सात घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि यह दिक्कत इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण है। स्थानीय स्तर से कटौती नहीं की जा रही है। जायस के खरौली गांव में बुधवार रात नौ बजे से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक 13 घंटे बिजली गुल रही। ग्रामीणों ने उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी झेली।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने झेला 13 घंटे का बिजली संकट
जायस। सलोन फीडर से जुड़े खरौली गांव में बुधवार रात नौ बजे गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे बहाल हो सकी। ग्रामीण सिराज, हरिकेश, ननकू और पवन ने बताया कि 13 घंटे बिजली न रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी हुई। एसडीओ चंदन यादव ने बताया कि मुख्य लाइन का फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। उन्होंने कहा कि सात घंटे की रोस्टिंग के कारण भी समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed