फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Posters and wall paintings are blowing away administrative claims

पोस्टर व वॉल पेंटिंग उड़ा रहीं प्रशासनिक दावों की धज्जियां

Tue, 11 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Posters and wall paintings are blowing away administrative claims
07 : गौरीगंज : शहर के असैदापुर में हुई वॉलपेंटिंग। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। निर्वाचन आयोग की ओर विधानसभा निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद आठ जनवरी शाम चार बजे से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद आठ जनवरी से होर्डिंग्स व वॉल पेंटिंग हटाने का अभियान भी शुरू हुआ। लेकिन 72 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद जिले भर में लगे राजनीतिक पार्टियों व प्रत्याशियों के बैनर, होर्डिंग्स व कराई गई वॉल पेंटिंग प्रशासनिक दावों की धज्जियां उड़ा रही हैं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने आठ जनवरी को विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। आयुक्त की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर उसी दिन से होर्डिंग्स व वॉल पेंटिंग हटाने का अभियान शुरू हो गया।
विज्ञापन

पहले दिन तो अफसरों ने शहरों व कस्बों में लगी होर्डिंग्स हटाने का काम शुरू किया। शहर में होर्डिंग्स व वॉल पेंटिंग हटाने के बाद टीमों ने गांवों की तरफ रुख किया। कागजों में प्रतिदिन होर्डिंग्स हटाने के साथ पोस्टर, बैनर व वॉल पेंटिंग हटाने की रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन धरातल पर रिपोर्ट से इतर हकीकत कुछ और बयां कर रही है। डीएम व एडीएम के निर्देश पर आठ जनवरी से शुरू हुआ अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। बावजूद इसके शहर के असैदापुर स्थित रैन बसेरा के सामने हुई वॉल पेंटिंग के साथ अन्य स्थानों पर लगे बैनर व पोस्टर प्रशासन के दावों की पोल खोल रहे हैं।
सरकारी संस्थान से भी नहीं उतरे बैनर
बाजार शुकुल/संग्रामपुर। आयोग के निर्देश पर होर्डिंग्स व वॉल पेंटिंग हटाने के आदेशों की धज्जी उड़ाने में सरकारी संस्थान भी पीछे नहीं हैं। बाजार शुकुल सीएचसी पर पीएम, राज्यमंत्री सुरेश पासी व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी का मुफ्त वैक्सीनेशन से जुड़ा पोस्टर मंगलवार को भी लटका रहा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील चंद्र शुक्ल ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है। संग्रामपुर के एक मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम की फोटो युक्त मार्ग निर्माण की स्वीकृति का बोर्ड तथा संग्रामपुर बीआरसी पर पीएम व सीएम के चित्र का बैनर जिला प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है। (संवाद)
नहीं हटाई गई वॉल पेंटिग
संग्रामपुर (अमेठी)। विधान सभा चुनाव की घोषणा के बाद शुरू हुआ बैनर, होर्डिंग, पोस्टर उतारने का अभियान ब्लॉक व थाने तक सीमित रह गया। थाने से चंद कदम दूर कालिकन धाम मेला परिसर, संग्रामपुर से कालिकन मोड़, अमेठी संपर्क मार्ग पर जगह-जगह की गईं वॉल पेंटिग अभी भी राजनीतिक दलों के दावेदारों की ओर से मतदाताओं को लुभाने का काम कर रही है। (संवाद)
चल रहा हटवाने का अभियान
जगदीशपुर (अमेठी)। एनएचआई के फ्लाई ओवरों पर प्रिंटेड सभी दलों की वॉल राइटिंग जिले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि बरसात के कारण अभियान प्रभावित हुआ था। लगातार अभियान संचालित कर वॉलपेंटिंग को हटवाया जा रहा है। मुसाफिरखाना-जगदीशपुर फ्लाई ओवर पर वॉल पेंटिंग हटाने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया है। (संवाद)

निर्देशों की धज्जियां उड़ा रही वॉल पेटिंग
अमेठी। आठ जनवरी से शुरू होर्डिंग्स व वॉलपेटिंग को हटाने का अभियान कस्बे में ही पूरा नहीं हो सका है। कस्बे में बाइपास समेत कई स्थानों पर आज भी विभिन्न राजनीतिक दलों की वॉल पेटिंग जिला प्रशासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाती दिख रही हैं। इतना ही नहीं गौरीगंज रोड पर मुकुटनाथ मंदिर से पहले हुई वॉल पेंटिंग जिम्मेदारों को नजर नहीं आ रही हैं। जिम्मेदार लगातार अभियान संचालित कर निर्देशों का पालन करने की कोशिश में जुटे होने का दावा कर रहे हैं। (संवाद)

10 : संग्रामपुर : बीआरसी में लगा योजना प्रचार का पोस्टर। -संवाद

10 : संग्रामपुर : बीआरसी में लगा योजना प्रचार का पोस्टर। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed