{"_id":"657a0655f20f3344c40ac785","slug":"postal-delivery-system-affected-due-to-strike-amethi-news-c-96-1-ame1002-10371-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हड़ताल से डाक वितरण व्यवस्था प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हड़ताल से डाक वितरण व्यवस्था प्रभावित
Thu, 14 Dec 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर जिले के ग्रामीण डाक सेवकों ने पेंशन सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर बुधवार को भी आंदोलन किया। इससे डाक सेवाएं बाधित हो गई हैं।
डाक सेवकों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। डाक सेवकों की हड़ताल के चलते डाकघरों में कामकाज प्रभावित हो गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले डाक कर्मियों की देशव्यापी बेमियादी हड़ताल चल रही है।
संगठन के जिला सचिव केएन पांडेय की अगुवाई में शहर स्थित प्रधान डाकघर परिसर में डाक कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। डाक कर्मियों ने जीडीएस कार्य समय को बढ़ाकर आठ घंटा किया जाए, पेंशन समेत अन्य लाभ दिया जाय व उनके परिवार को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने आदि की मांग की है। उत्तर प्रदेश परिमंडल के प्रांतीय सचिव सीबी तिवारी ने कहा कि हम अपनी मांगों के समर्थन में नेतृत्व के आह्वान पर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। जिला सचिव ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हम लोग हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर एसपी पाठक, शिव शंकर मौर्य, मोतीलाल, दिनेश सिंह, राम प्रताप दूबे, भारत सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, पारस नाथ मिश्र, राम प्रकाश चौबे, भोलानाथ मिश्र, विजयपाल दुबे, सचिन यादव, गरिमा सिंह, उमा त्रिपाठी, नीलम सिंह, मीना कुमारी, खुशबू गुप्ता, गुड़िया तिवारी, सुनीता सैनी आदि मौजूद रहे।
ये कार्य हुए हैं प्रभावित
अमेठी। जिले में प्रधान डाकघर के साथ 22 उप डाकघर और 278 शाखा डाकघर हैं। जिसमें 350 से अधिक ग्रामीण डाक सेवक तैनात हैं। डाक कर्मियों का दावा है कि हड़ताल से 10 हजार स्पीड पोस्ट, 2 हजार पार्सल, 7 हजार रजिस्ट्री की बुकिंग व वितरण के कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित है।
बीमा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खोलना जमा करने एवं निकालना, आधार कार्ड संशोधन एवं बनाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रधान डाकघर सहित अन्य सभी डाकघर में डाक वितरण के लिए डंप पड़ी हैं।