फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   pos machine and fertilizer stock will be checked at shop

खाद की दुकानों में पीओएस मशीन व स्टॉक की होगी जांच

Sat, 31 Jul 2021 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
pos machine and fertilizer stock will be checked at shop
गौरीगंज (अमेठी)। सभी तरह के उर्वरक पर होने वाली ओवर रेटिंग व कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने थोक व फुटकर दुकानों का स्थलीय सत्यापन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद कृषि विभाग ने टीम गठित कर अफसरों को उर्वरक दुकानों की जांच कर पीओएस मशीन व भौतिक स्टॉक की जांच में भिन्नता मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति करने को कहा है।
विज्ञापन

निर्धारित रेट पर किसानों को समय से मांग के अनुसार उर्वरक मिल सके इसके लिए अपर मुख्य सचिव ने कृषि विभाग को पत्र भेजकर थोक व फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठान की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने एक अगस्त से 15 अगस्त तक उर्वरक की शत-प्रतिशत दुकानों की जांच कराने के लिए टीम गठित की है।
गठित टीम को उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच के दौरान प्वाइंट ऑफ सेल मशीन में प्रदर्शित उर्वरकों का स्टॉक एवं बिक्री केंद्र पर मौजूद स्टॉक का मिलान करते हुए निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट देने को कहा है।

कृषि अधिकारी ने जांच के दौरान मशीन व मौजूद स्टॉक में भिन्नता होने पर कार्रवाई की संस्तुति करने को कहा है। कृषि अधिकारी ने बताया कि विक्रेता की ओर से उर्वरक की ओवर रेटिंग या कालाबाजारी करने की दशा में दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed