{"_id":"61be2c695bc651219c0da7ff","slug":"political-amethi-news-lko60957345","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने अमेठी में दी रिश्तों की दुहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी ने अमेठी में दी रिश्तों की दुहाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी पीएम मोदी को ही निशाने पर रखा। कहा कि वे आठ हजार करोड़ रुपये के जहाज से टहलकर नौटंकी करते हैं। प्रियंका ने अमेठी के लोगों से अपने परिवार के रिश्तों पर भी विस्तार से चर्चा की।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मैं 13 साल की थी। जब पहली बार पिता के साथ अमेठी आई थी। जीप में बैठकर जाती थी। आपसे बात करती थी। अब कुछ ही दिनों में 50 साल की होने वाली हूं। आपने भी रिश्ता निभाया और मैंने भी। मुझे कोई शिकवा नहीं, परिस्थितियां ही ऐसी बनीं। आप भी सीखे हम भी। पिछले चुनाव में यहां एक झूठ का जाल फैलाया गया। किसने फैलाया..? उन्होंने.. जो साढ़े सात सालों से झूठ फैला रहे। अमेठी में ही नहीं, पूरे देश में फैला रहे। सीएम योगी पर तंज कसा कहा ढाई सालों में क्या हुआ?
सबसे पहले कोरोना की पहली लहर आई। अमेठी के लोग अन्य प्रदेश में फंसे थे, अमेठी रायबरेली के लोगों के फोन आते थे। तब लोग रो-रोकर कहते थे घर पहुंचा दें। अमेठी सांसद को आड़े हाथों लिया। कहा कि तब कहां थीं आपकी सांसद, बीजेपी कहां थी?। मदद के लिए हमने बसें दी, सरकार ने ठुकरा दिया। दूसरी लहर आई, हम ऑक्सीजन भेजने को तैयार थे। हमारा ट्रक नहीं आने दिया, क्यों? किसी को मालूम ना हो कि कांग्रेस भेज रही है। बड़ी मुश्किल से रायबरेली में हमारे सिलेंडर लिए गए। कोरोना के बाद किसान परेशान थे।
विज्ञापन
मैं ललितपुर गई वहां लाइन में खड़े लोग मर रहे हैं, सरकारी केंद्रों पर खाद नहीं मिल रही थी। प्राइवेट में खाद मिल रही थी। उन्होंने लोगों से पूछा लखीमपुर में किसानों को किसने मारा? फिर कहा मंच पर वो किसके साथ खड़ा हो रहा, किसने उसे मंच से नहीं हटाया। बोलीं आपमें विवेक है और बहुत है।
ऐसी सरकार ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए, आठ हजार करोड़ के जहाज में उड़कर वाराणसी में नौटंकी करने आ सकते हैं, आपको महंगाई से निजात नहीं दे सकते? उन्होंने कहा कि आज संघर्ष कौन कर रहा। मोदी के दोस्त नहीं कर रहे। बड़ी बड़ी कंपनी जो कांग्रेस ने लगाई, वो मोदी के बडे़ दोस्तों को बेची जा रही हैं। बदल डालिए यह सरकार।