{"_id":"66ff24b9df33aca4410bbae4","slug":"policing-failed-miscreants-gave-open-challenge-amethi-news-c-96-1-ame1002-126911-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिसिंग फेल, बदमाशों ने दी खुली चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिसिंग फेल, बदमाशों ने दी खुली चुनौती
Fri, 04 Oct 2024 04:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी मंदिर में नवरात्र के कारण बृहस्पतिवार को काफी भीड़ थी। सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स की तैनाती थी। बताया जाता है कि कस्बे में भी पुलिस लगी हुई थी। घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर चौराहे पर भी पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद हत्यारे इतनी बड़ी वारदात अंजाम देकर निकल गए और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस की लापरवाही सामने आ गई है। वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।
नहीं काम आ रहे सीसीटीवी कैमरे
अपराधियों पर कार्रवाई के लिए चौराहे के साथ अलग-अलग स्थानों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने का दावा भले ही किया जा रहा हो। लेकिन बृहस्पतिवार देर शाम हुई वारदात में अब तक पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की मदद से कोई सुराग नहीं लगा है।
जांच के बाद होगी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई
एसपी अनूप सिंह ने बताया कि फिलहाल इस समय पूरा फोकस अपराधियों की गिरफ्तारी पर है। एसएचओ शिवरतनगंज सच्चिदानंद राय, इन्हौना एसओ अमरेंद्र सिंह, भाले सुल्तान शहीद स्मारक एसओ तनुज पाल, एसओ मोहनगंज राकेश कुमार सहित अन्य टीमें भी लगाई गई हैं। ऐसे में अभी तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामले की जांच के बाद पुलिस कर्मियों की ओर लापरवाही बरतने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने कब्जे में लिए दंपती के मोबाइल
वारदात को लेकर पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने शिक्षक सुनील कुमार व उनकी पत्नी पूनम के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। इनके मोबाइलों के जरिए भी पुलिस अपराधियों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही इनके मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
बच्चों के पास मिले थे 10 रुपये के नोट
वारदात के बाद जब पुलिस व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो शिक्षक व पत्नी की सांसें चल रही थीं। बच्चे भी मरणासन्न हालत में पड़े थे। सूत्रों का कहना है कि घर में जहां बच्चे पड़े थे। वहीं पर 10 रुपये के दो नोट भी पड़े थे।