{"_id":"659460c6e3ff3b7bcf0d50f8","slug":"police-waiting-for-postmortem-report-amethi-news-c-96-1-ame1002-11464-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस
Wed, 03 Jan 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। ताला क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर मिले गौरीगंज एसडीएम अर्दली के शव के मामले में तहरीर मिलने के बावजूद अभी तक पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। पुलिस जांच करने के साथ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थानाक्षेत्र गौरीगंज के महिमा पुर निवासी शिव शंकर उर्फ भोला पांडेय (48) गौरीगंज तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वर्तमान में गौरीगंज एसडीएम के अर्दली के रूप में कार्य कर रहे थे। रविवार की शाम तक ड्यूटी करने के बाद शिवशंकर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश की। सोमवार की सुबह शिव शंकर पांडेय का शव लखनऊ वाराणसी रेल खंड स्थित ताला क्रॉसिंग के पास रेल ट्रैक पर मिला था। मृतक के पुत्र अर्पित पांडेय ने थाने में तहरीर देकर पिता की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
तहरीर मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि अभी केस दर्ज नहीं किया गया है, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट नहीं देख पाए हैं। रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।