फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police team is fond of shooting

पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा तमंचे का शौकीन

Thu, 10 Dec 2020 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Police team is fond of shooting
अमेठी। तमंचे के साथ युवक की फोटो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसकी पहचान करते हुए गुरुवार को दादरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चार तमंचे व कारतूस बरामद करने के बाद पुलिस केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बुधवार को तमंचे के साथ एक युवक की फोटो वायरल होने के बाद एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस युवक की पहचान मुसाफिरखाना थाने के दादरा गांव निवासी पूर्णानंद के रूप में करते हुए उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

इसी बीच मुखबिर की सूचना पर दादरा रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा व उपनिरीक्षक संतोष कुमार मिश्र को देख कर युवक भागने लगा। टीम ने दौड़ा कर पकड़ा तो उसकी पहचान तमंचा के साथ वायरल फोटो वाले युवक के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णानंद की निशानदेही पर पुलिस ने चार तमंचे व कारतूस बरामद किया। इसके बाद पुलिस केस दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही में जुट गई। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि युवक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

शौक वश उसने तमंचे के साथ फोटो ली थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। युवक ने तमंचा व कारतूस कहां से प्राप्त किया, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही तमंचा व कारतूस मुहैया कराने वाले को चिह्नित कर गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed