{"_id":"5fdf867e8ebc3e41053826d2","slug":"police-clash-with-congressmen-opposing-agricultural-laws-amethi-news-lko5558783104","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति के आवास जा रहे कांग्रेसियों को अफसरों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति के आवास जा रहे कांग्रेसियों को अफसरों ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध मेें रविवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। कांग्रेसी तीन काले कानून को समाप्त कराने के लिए अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के आवास पर ज्ञापन देने जा रहे थे।
भारी संख्या में मौजूद पुलिस फोर्स के साथ एडीएम ने उन्हें जामो तिराहे पर रोककर ज्ञापन ले लिया। इस दौरान अफसरों व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।
पिछले कई दिनों से देश किसान पास किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के साथ देश की कई राजनैतिक पार्टियां भी उतर आई हैं। विरोध कर रहे सभी संगठन इसे काले कानून की संज्ञा देकर समाप्त करने की मांग पर अड़े हैं।
रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में तीनों कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए अमेठी सांसद को इसे समाप्त कराने के लिए संसद में आवाज उठाने के लिए एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक के बाद कांग्रेसी बड़ी संख्या में कार्यालय से बाहर आकर स्मृति ईरानी के अस्थाई आवास की ओर चल पड़े। कार्यालय गेट पर पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता उन्हें दरकिनार करते हुए आगे बढ़ गए।
मौजूद एसडीएम संजीव कुमार मौर्य व सीओ संतोष सिंह ने पुलिस बल के साथ स्मृति के आवास पर जा रहे कांग्रेसियों को जामो तिराहे पर बैरियर लगाकर रोक लिया। जामो तिराहे पर मौजूद एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने वहीं पर ज्ञापन लेकर उसे सांसद तक पहुंचाने का भरोसा दिलाते हुए वापस किया।