फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   police arrest one criminal

पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार रुपये का ईनामी डकैत

Sat, 21 Mar 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
police arrest one criminal
गौरीगंज (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र के उतेलवा स्थित आइस प्लांट में संचालित मुर्गी व्यवसायी के साथ पिछले 17 फरवरी को हुई डकैती में वांछित ईनामी बदमाश बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 42 हजार रुपये, पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया। शुक्रवार को एसपी ने कार्यालय सभागार में घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र कमरौली उतेलवा निवासी मोहम्मद अनीस अपनी आइस फैक्ट्री परिसर में मुर्गी दाने का व्यवसाय करते हैं। व्यवसायी के घर पिछले 17 फरवरी को असलहों से लैस बदमाशों ने 54,900 रुपये व सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए थे। लूट के बाद अनीस की तहरीर पर कमरौली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की थी।
विज्ञापन

बदमाशों की धरपकड़ में जुटी कमरौली पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी विनोद कुमार यादव ने 26 फरवरी को सात लोगों (सत्येंद्र सिंह, गुरुदीन, प्रेम पासी, अनूप, दानिश, अब्बास व शाशिकांत) को गिरफ्तार कर उनका चालान कोर्ट भेज दिया था। पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त पर पुलिस घटना के मुख्य आरोपी जिला जौनपुर के थाना सिंगरामऊ के गांव लच्छीपट्टी निवासी अमित दुबे की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का पता नहीं चलने पर एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। बदमाश की तलाश में जुटे थानाध्यक्ष संदीप राय ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार रात करीब 11.30 बजे थाना क्षेत्र के बनियान-ट्री स्कूल के समीप से अमित दुबे को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूट के बचे हुए 42,100 रुपये नकद, एक पिस्टल व कारतूस तथा दो मोबाइल बरामद हुए।

पूछताछ में अमित ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। शुक्रवार दोपहर बाद मीडिया से मुखातिब एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि इसके खिलाफ जौनपुर, प्रतापगढ़ व सुलतानपुर जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed