फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   police arrest four interstate criminals

अंतर्जनपदीय चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

Sun, 19 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
police arrest four interstate criminals
जायस (अमेठी)। चार अंतर्जनपदीय शातिर अपराधियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से एक पिस्टल समेत चार तमंचे व कारतूस बरामद हुए। कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे जायस-सलोन राजमार्ग पर स्थित लोहिया पुल के पास मौजूद बिना नंबर की टाटा सफारी व एक कार की घेराबंदी कर उस पर सवार चार लोगों को दबोचा।
विज्ञापन

पूछताछ में इनकी पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव कसारा निवासी अनिल दुबे, जिला रायबरेली के थाना कोतवाली सदर के चौराहा चक दौलताबाद निवासी सुभाष कश्यप, इसी जिले के कोतवाली नगर के बड़ा कुंआ निवासी मेराज अहमद तथा प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के गांव ढिकाही निवासी संतोष सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इनके पास से 32 बोर की एक पिस्टल, 315 बोर का एक तथा 12 बोर के दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

वाहनों का कागजात मांगने पर वह दिखा नहीं सके। पुलिस सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है। एसओ उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि सभी शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ रायबरेली व लखनऊ समेत कई जिलों में गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। यह सभी जिले में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed