फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police administration becomes strict about lockdown

लॉकडाउन को लेकर सख्त हुआ पुलिस प्रशासन

Sat, 11 Apr 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Police administration becomes strict about lockdown
अमेठी। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर फर्राटा भर रहे लोगों पर शनिवार को पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। जगह-जगह तैनात कर्मियों ने बाहर निकलने का कारण पूछने के बाद अनावश्यक निकले लोगों के वाहनों का चालान करते हुए उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया। कर्मियों ने दोबारा बाहर निकलने पर केस दर्ज करवाई की चेतावनी भी लोगों को दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में अनावश्यक बाहर निकल रहे लोगों से परेशान पुलिस प्रशासन अब कार्रवाई के मूड में आ गया है। शनिवार को एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर जिला मुख्यालय समेत सभी कस्बों व प्रमुख मार्ग तथा चौराहों पर पुलिस पिकेट तैनात की गई।
विज्ञापन

पिकेट में तैनात कर्मियों ने सड़कों से गुजर रहे लोगों को रोककर पहले तो कारण पूछा, कारण सही नहीं लगने तथा अनावश्यक बाहर निकलने की पुष्टि होने के बाद उनके वाहनों का चालान करते हुए उनका नाम, मोबाइल नंबर व पता एक रजिस्टर पर अंकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई जगह कर्मियों ने अनावश्यक बाहर निकले लोगों को चेतावनी देते हुए लॉकडाउन अवधि में घर में रहने की नसीहत देते हुए बैरंग लौटा दिया। पुलिस कर्मियों की कार्रवाई से शनिवार को जिला मुख्यालय समेत करीब सभी कस्बों व सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed