{"_id":"643ee8bf69dd9bcdd5017254","slug":"police-accused-arrest-amethi-news-c-13-1-189952-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी को दबोचा
Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पुलिस अभिरक्षा से सोमवार को फरार एनडीपीसी के आरोपी को देररात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एक और केस दर्ज कर उसका चालान कोर्ट भेजते हुए वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
जगदीशपुर थाने के इमलीगांव निवासी मो. शाहिल को रविवार की रात वारिशगंज पुलिस चौकी पुलिस ने सालपुर गांव के समीप 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद चौकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज कर सोमवार को मेडिकल कराने के लिए सिपाही रंजीत सिंह व पीआरडी जवान राम सुंदर शुक्ल सीएचसी जगदीशपुर ले गए थे।
अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद सिपाही अस्पताल के अभिलेख पर हस्ताक्षर करने चला गया और पीआरडी जवान उसे बाहर लेकर खड़ा था। इस बीच मौका देखकर शाहिल पीआरडी जवान को धक्का देकर अस्पताल की बाउंड्रीवॉल कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे एसएचओ राकेश सिंह ने पहले उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। अफसरों के निर्देश पर थाने की पुलिस के सहयोग में एसओजी व सर्विलांस टीम सक्रिय को सक्रिय कर दिया गया। तीनों टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुट गई।
देर रात मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने उसे कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। रात में शाहिल को पकड़ने के बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली। सिपाही रंजीत की तहरीर पर शाहिल के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का केस दर्ज कर मंगलवार को कागजी कोरम पूरा करने के बाद उसका चालान कोर्ट भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।