{"_id":"66f0940deae2d6a188070a24","slug":"plantation-land-captured-case-registered-amethi-news-c-96-1-ame1002-126092-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पौधरोपण की जमीन पर किया कब्जा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पौधरोपण की जमीन पर किया कब्जा, मुकदमा दर्ज
Mon, 23 Sep 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्रामसभा में पौधरोपण के लिए सुरक्षित जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर छत डाल दी। मामला संज्ञान में आने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहनगंज थाना क्षेत्र के भेलाईकला गांव में पौधरोपण के लिए सुरक्षित भूमि पर गांव के रघुनाथ मौर्य ने कब्जा करने की कोशिश की है।
मामले में वाद चल रहा है। आरोप है कि बावजूद इसके रघुनाथ मौर्य शुक्रवार को इस जमीन पर निर्माण करने में जुटे गए। जानकारी होने पर लेखपाल अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य बंद करवाते हुए कब्जा नहीं करने से रोक दिया, लेकिन उन्होंने रात में ही छत डाल दी। शनिवार को लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार तिलोई को दी।
रिपोर्ट मिलने के बाद तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल अनूप सिंह ने मोहनगंज थाने में रघुनाथ मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।