{"_id":"65a0384c23de0a27a308e614","slug":"physically-exploited-on-the-pretext-of-marriage-amethi-news-c-96-1-ame1002-11934-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
Fri, 12 Jan 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। कानपुर की एक महिला ने गौरीगंज के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व 17 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कानपुर की रहने वाली एक महिला ने बृहस्पतिवार को गौरीगंज थाने में तहरीर दी है। कहा है कि एक वेबसाइट के माध्यम से गौरीगंज के एक युवक से मुलाकात हुई। उसने कहा था कि उसकी पत्नी मर चुकी है, उसके एक बेटा है। उसने खुद को बड़ा कारोबारी व ठेकेदार बताकर बातों में फंसा लिया। आरोप है कि उसने शारीरिक शोषण भी किया। कभी फोन पे तो कभी आरटीजीएस के माध्यम से 17 लाख रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए।
आरोप है कि अब न फोन उठा रहा है, न ही जवाब दे रहा है। वह युवक के घर पहुंच गई।बताया कि इसके घर पर तीन बच्चे मिले हैं। दो पत्नी मर चुकी हैं। दूसरी पत्नी का ही लखनऊ में मकान है, जिसे दिखाकर वह महिलाओं को फंसाता है। उसने कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद पूरे प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।