फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Petrol and diesel ran out at the pumps, gas cylinders were not supplied.

Amethi News: पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म, गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई

Wed, 03 Jan 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 03 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel ran out at the pumps, gas cylinders were not supplied.
पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार।
अमेठी। मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव में हिट एंड रन से जुड़े नए कानून को लेकर चालकों के विरोध का असर आम लोगों पर पड़ने लगा है। मंगलवार को गौरीगंज, कमरौली सहित कई पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल खत्म हो गया। वहां पर लोगों की भीड़ लग गई।देरशाम केंद्र और ट्रक ऑपरेटरों के बीच हुई वार्ता के बाद चालकों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।
विज्ञापन


वहीं, त्रिसुंडी स्थित इंडियन ऑयल के प्लांट से मंगलवार को दूसरे दिन भी किसी भी जिले को रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की जा सकी। इससे लोगों की समस्या बढ़ गई। हिट एंड रन को लेकर लाए गए नए कानून के विरोध में ट्रक चालक यूनियन एवं अन्य वाहनों के चालक हड़ताल पर हैं। हड़ताल का असर आम जन-जीवन के साथ महंगाई पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले की कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का लोड नहीं पहुंचने से बंद हो गए हैं। कुछ पेट्रोल पंपों पर सिर्फ एक दिन का स्टॉक बचा है। चालकों की हड़ताल के कारण पेट्रोल और डीजल का लोड कंपनी से ही नहीं आ पा रहा है। रसोई गैस के हालात यह है कि गोदाम में जो भी गैस सिलिंडर रखे थे। मंगलवार को दिनभर बिक्री के बाद समाप्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिशुंडी स्थित इंडियन आयल के प्लांट से प्रतिदिन 50 ट्रक रसोई गैस सिलिंडर अमेठी समेत अन्य जिलों को भेजे जाते थे। सोमवार से यहां पर गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं जा पा रही है। मंगलवार को 20 ट्रक की इंट्री प्लांट में हुई लेकिन, वह जा नहीं सके।

इनकी भी समस्या
- बाहर से आलू एवं अन्य सब्जियां मंडी में नहीं पहुंच पा रही हैं। ऐसे में सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। वहीं, कुछ लोग सब्जियों को स्टोर करने में जुट गए हैं।
- हड़ताल का असर डेयरी व्यवसाय पर भी पड़ा है। कई दूध डेयरी कंपनियों के वाहन चालक हड़ताल पर होने के कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में संचालित हो रही कई डेयरी बंद हो गई। किसान रमेश कुमार, दिनेश, आलोक, राम सुंदर आदि ने बताया कि वह दूध लेकर डेयरी पर गए थे लेकिन, डेयरी संचालक ने बताया कि कंपनी से गाड़ी नहीं आ रही है। इसलिए दूध नहीं लिया जाएगा। ऐसे में किसानों का जहां नुकसान हो रहा है वही डेयरी संचालक भी परेशान है।



वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे लोग
चालकों की हड़ताल से पेट्रोल पंपों पर भीड़ रही। जिन पंपों पर पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता थी, वहां पर लोगों की कतार लग गई। लोग अपने वाहनों की टंकियां फुल करवाते नजर आए।
पेट्रोल पंप मलिक बृजेश सिंह ने बताया कि अभी यहां 2 दिन के लिए लोड है। यदि हड़ताल बढ़ी तो पेट्रोल और डीजल खत्म हो जाएगा। बजरंग सिंह ने बताया कि हड़ताल की पूर्व उनके यहां लोड आ गया था जब तक पेट्रोल और डीजल है बिक्री की जाएगी।

गैस एजेंसी संचालक मनदीप सिंह ने बताया कि रविवार को गैस प्लांट से लोड आया था। गोदाम में गैस सिलिंडर जितना उपलब्ध था आज शाम तक वितरित कराया गया। कहा कि गैस प्लांट से ही लोड नहीं आ रहा है। बुधवार से उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। गैस एजेंसी संचालक संजय कुमार ने कहा कि मंगलवार भर के लिए गैस सिलेंडर उनके पास थे। बुधवार से गैस वितरण में संकट दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed