{"_id":"63499f751ac88347655cc91d","slug":"pet-exam-will-be-held-at-nine-centres-today-amethi-news-lko652880375","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नौ केंद्रों पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नौ केंद्रों पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। नौ परीक्षा केंद्रों पर दो दिन तक होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को शुरू होगी। इस परीक्षा में प्रति पाली 4824 समेत 19,296 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के अलावा सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक करेंगे। एक दिन पूर्व शुक्रवार को एसपी ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों की हकीकत परखी।
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग शनिवार व रविवार को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियों में कई दिनों से जुटा है। परीक्षा के विभागीय नोडल एडीएम अजीत कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र परीक्षा नियंत्रक की ओर से निर्धारित किए गए हैं।
दोनों दिन सभी केंद्रों पर दो-दो पाली में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजेे तक तो दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। 15 व 16 अक्तूबर को सभी केंद्रों पर प्रति पाली 4824 परीक्षार्थी समेत जिले में कुल 19,296 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना है।
विज्ञापन
परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराया जा सके इसके लिए केंद्रवार सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार सिटिंग प्लान निर्धारित कर सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से सभी केंद्रों के डीबीआर को ऑनलाइन जोड़ा गया है।
शुक्रवार को जहां सभी सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षकों ने पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया वहीं एसपी डॉ. इलामारन जी. ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, उनका डीबीआर व एलईडी के साथ ही सुरक्षा संबंधी अन्य तैयारियों की हकीकत परखी। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को परीक्षा के समय आसपास की फोटो कापी आदि प्रतिबंधित दुकानों को बंद कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
30 मिनट पूर्व तक मिलेगा प्रवेश
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। यह क्रम 9:30 बजे तक चलेगा। दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को एक बजेे से ढाई बजे तक प्रवेश मिलेगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले अर्थात पहली पाली में 9:30 बजे तो दूसरी पाली में 2.30 बजे के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।