फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   PET exam will be conducted at 25 centres on 24th

25 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज

Mon, 23 Aug 2021 07:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
PET exam will be conducted at 25 centres on 24th
01 : गौरीगंज : प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को लेकर बैठक करते नोडल अफसर। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के आज 25 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 20,992 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के अलावा सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक करेंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग पिछले कई दिनों से जिले में पहली बार आयोजित होने वाली इस परीक्षा की तैयारियों में जुटा था। कोविड प्रोटोकॉल के बीच परीक्षा आयोजित हो सके इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी व परीक्षा के विभागीय नोडल आशुतोष मिश्र ने बताया कि यह परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजेे तक तो दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली व दूसरी पाली में 10,496-10,446 (कुल 20,992) परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराया जा सके इसके लिए केंद्रवार सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार सिटिंग प्लान निर्धारित कर सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकॉर्डर लगाए गए हैं।
बदला गया एक परीक्षा केंद्र
एएओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि कुछ तकनीकी खामियों की वजह से पूर्व में निर्धारित जीजीआईसी शाहगढ़ के बजाए जीजीआईसी गौरीगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कहा कि जीजीआईसी शाहगढ़ को दोनों पाली में आवंटित सभी 567 परीक्षार्थियों को दूसरा प्रवेश पत्र निर्गत कर इससे अवगत कराया जा चुका है।
यह कॉलेज बनाए गए परीक्षा केंद्र
जिले में जीआईसी फुसरतगंज, टीकरमाफी, इन्हौना, राजा फत्तेपुर व जायस तथा जीजीआईसी सोनारी कला, अमेठी, मुसाफिरखाना व जामो को केंद्र बनाया गया है। राजकीय पीजी कॉलेज मुसाफिरखाना, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज व मनीषी महिला पीजी कॉलेज गौरीगंज, आरआरपी कॉलेज अमेठी भी परीक्षा केंद्र हैं।
इसके अलावा एएच इंकॉ मुसाफिरखाना, इंकॉ कालिकन, जनता इंकॉ रामगंज, मलिक मोहम्मद भारतीय इंकॉ जायस, शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर गौरीगंज, सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर अमेठी, आसलदेव इंकॉ पीपरपुर, रणंजय इंकॉ गौरीगंज, रणवीर इंकॉ रामनगर, शिव प्रताप इंकॉ अमेठी व एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज को भी केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा से 30 मिनट पूर्व तक मिलेगा प्रवेश
परीक्षा के नोडल आशुतोष मिश्र ने बताया कि पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। यह क्रम 9:30 बजे तक चलेगा। दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को एक बजेे से ढाई बजे तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद आने वाले परीक्षार्थी कक्ष में प्रवेश नहीं पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed