{"_id":"5e6295ff8ebc3eeb572e39fa","slug":"permission-granted-for-train-run-amethi-news-lko5124562162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे रेल ट्रैक पर ट्रेन संचालन की मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे रेल ट्रैक पर ट्रेन संचालन की मिली अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। रेल संरक्षा आयुक्त व डीआरएम की मौजूदगी में दोहरे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को हुए स्पीड ट्रायल व संस्तुति के बाद रेलवे ने ट्रेन संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके बाद शुक्रवार को कंप्यूटरीकृत परिचालन सिस्टम से दोहरे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
गौरीगंज-अमेठी के बीच अरसा पूर्व से दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य चल रहा था। बृहस्पतिवार को रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक व डीआरएम संजय त्रिपाठी की मौजूदगी में दोहरे ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण के बाद देर शाम स्पीड ट्रायल किया गया था। मामूली खामियों को दुरुस्त कर हुए स्पीड ट्रायल के बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने दोहरे ट्रैक पर ट्रेन संचालन की संस्तुति की थी।
रेल संरक्षा आयुक्त की संस्तुति पर रेलवे ने बृहस्पतिवार रात 11 बजे इसकी अनुमति प्रदान कर दी। इसके बाद शुक्रवार को तीनों रेलवे स्टेशन (गौरीगंज, अमेठी व ताला खजुरी) पर स्थापित हाईटेक कंप्यूटरीकृत परिचालन सिस्टम से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दोहरे ट्रैक पर अप-डाउन ट्रेनों का संचालन भी किया गया।
विज्ञापन
नई व्यवस्था लागू होने से ट्रेनों की क्रॉसिंग में होने वाले विलंब से विभाग को निजात मिली तो पहला दिन होने से स्टेशन मास्टर को परिचालन में कुछ परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि स्टेशन पर बैठने के साथ पेयजल व प्रसाधन व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान परेशानी उठानी पड़ी।
चार जोड़ी ट्रेनें अभी निरस्त
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने 26 फरवरी से पांच मार्च तक का मेगा ब्लॉक जारी किया था। इस अवधि में सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन निरस्त करने के साथ ही सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था। शुक्रवार को ब्लॉक अवधि में निरस्त ट्रेनों में से चार जोड़ी (जनता एक्सप्रेस, बीपीएल पैसेंजर, शटल पैसेंजर व डेमू पैसेंजर, सभी अप-डाउन) को छोड़कर सबका संचालन नियमित हो गया। ट्रेनों का संचालन नियमित होने से यात्रियों की परेशानी भी तकरीबन दूर हो गई।
अप-डाउन के लिए प्लेटफॉर्म निर्धारित
अमेठी। दोहरे रेल ट्रैक पर जल्द ही यात्रियों को ट्रेन से यात्रा करने में प्लेटफार्म बदलने की परेशानी से निजात मिलेगी। दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद अब रेलवे अप व डाउन ट्रेनों के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म निर्धारित करेगा। प्लेटफॉर्म एक से डाउन व दो से अप ट्रेनों का संचालन होगा। शुक्रवार को प्लेटफार्म संख्या एक पर काम चलने के कारण फिलहाल ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म संख्या दो से ही हुआ। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शहबाज मुजफ्फर ने बताया कि विषम परिस्थिति में प्लेटफार्म संख्या दो से अप व डाउन ट्रेनों का संचालन होगा।