फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   peoples are violating traffice rules

हेलमेट दरकिनार, दो पहिया पर तीन-चार सवार

Thu, 21 Apr 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
peoples are violating traffice rules
33 : संग्रामपुर : यातायात नियमों की अनदेखी कर बाइक पर ट्रिपलिंग करते बाइक सवार। -संवाद - फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। जिले में 18 से 24 अप्रैल तक चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चल रहे अभियान का असर कहीं दिखाई नहीं पड़ रहा। तीन से चार सवारी के साथ बाइक सवार सड़कों पर बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे हैं। पुलिस की निष्क्रियता से नियम को दरकिनार कर वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार भी सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक जिले में चल रहे चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर संग्रामपुर पुलिस गंभीर नहीं है। थाना क्षेत्र के संग्रामपुर चौराहा, विशेषरगंज, टीकरमाफी, बड़गांव व शीतलागंज बाजार समेत सभी क्षेत्रों में बिना हेलमेट तीन से चार सवारी बाइक लोग दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा डग्गामार वाहन भी तय मानक से अधिक सवारी लेकर सड़कों पर चल रहे हैं। इसकी वजह से जहां हर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं, प्राइवेट वाहनों का सफर खतरनाक साबित हो रहा है। वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर मौत को दावत दे रहे हैं। एक ओर जिले की सड़कों पर जहां सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। कार्रवाई न होने की लोग बेखौफ नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। गलत दिशा से लोग वाहनों को दौड़ा रहे हैं। इसके सबके बावजूद जिम्मेदार मौन हैं। अब सड़क सुरक्षा सप्ताह में भी यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किया जा रहा जागरूक
यातायात नियम के तहत परिवहन विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। अभियान के दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी नहीं बैठाने को कहा जा रहा है। इसके साथ ही वाहनों को तेज रफ्तार न चलाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहनों को गलत दिशा में ओवरटेक नहीं करने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed