{"_id":"6ad3cdb9a12ea94d8e091f7e","slug":"people-troubled-by-power-cuts-amethi-news-c-96-1-ame1022-178409-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिजली कटौती से लोग परेशान
Sun, 18 Oct 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। जिला मुख्यालय पर करीब चार घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में छह घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बार-बार बिजली गुल होने से पानी की मोटर नहीं चल सकी और छोटे कारोबारियों का काम प्रभावित हुआ।
जिला मुख्यालय पर शुक्रवार रात करीब दो घंटे बिजली गुल रही। शनिवार को ट्रिपिंग के कारण दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। करपिया, टिकरिया, पनियार, थौरी, बहोरखा, मुसाफिरखाना, बरनाटीकर, मऊ और जामों उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में छह घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। तिलोई खंड में शुक्रवार रात करीब तीन घंटे और शनिवार दिन में चार घंटे बिजली गुल रही। सेमरौता, जायस, फुरसतगंज और तिलोई उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी कई बार कटौती हुई।
जगदीशपुर खंड के इन्हौंना, वारिशगंज, दखिनवारा, शुकुल बाजार, सित्थन, महोना और जगदीशपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में छह घंटे से अधिक कटौती हुई। अमेठी वितरण खंड के पीठीपुर, खेरौना, बेनीपुर, अमेठी, पीपरपुर, भेटुआ, एचएएल, शुकुलपुर, बड़गांव और भादर उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में तीन से पांच घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
सहजीपुर निवासी गोकुलेश तिवारी व जामों के अतरौली निवासी ललित कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम के समूह में कटौती, फॉल्ट, मरम्मत और आपूर्ति बहाली के संभावित समय की जानकारी नहीं दी जा रही है।
अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय फॉल्ट ठीक करने के लिए कुछ देर आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। कंट्रोल के अलावा स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है।